देवभोग से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त, बलौदाबाजार में 1055 क्विंटल अवैध धान जब्त, 24.99 लाख का माल बरामद, मचा हड़कंप

A truck loaded with 400 sacks of illegal paddy was seized from Devbhog. 1055 quintals of illegal paddy was seized in Balodabazar, goods worth Rs 24.99 lakh were recovered, causing panic.

देवभोग से 400 बोरी अवैध धान से भरा ट्रक जब्त, बलौदाबाजार में 1055 क्विंटल अवैध धान जब्त, 24.99 लाख का माल बरामद, मचा हड़कंप

गरियाबंद/मैनपुर : ओडिशा बॉर्डर पर धान तस्करी रोकथाम के लिए चल रही विशेष निगरानी एक बार फिर रंग लाई. गरियाबंद जिले की देवभोग पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 कट्टा अवैध धान पकड़ा और ट्रक सहित पूरी सामग्री उड़ीसा के चांदाहांडी थाना को आवश्यक कार्यवाही के लिए सौंप दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक देवभोग थाना पुलिस को खबर मिली कि चांदाहांडी क्षेत्र के ग्राम जामलीपारा, जो बॉर्डर से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित है. वहां उड़ीसा नंबर के एक ट्रक में अवैध धान डंप कर रखा गया है और उसे छोटी पिकअप गाड़ियों से छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी की जा रही है.
जैसे ही देवभोग पुलिस टीम मौके के पास पहुंचने वाली थी. धान तस्करों को भनक लग गई. वे ट्रक को फौरन घुमाकर चांदाहांडी इलाके में धान खाली करने लगे. देवभोग पुलिस ने हालात को भांपते हुए मौके पर ही चांदाहांडी पुलिस और फूड सप्लाई अधिकारी को बुलवाया और लिखित प्रतिवेदन सौंपते हुए 400 कट्टा धान कब्जे में दिलवाया.
पुलिस ने साफ किया है कि बॉर्डर पर धान तस्करी की रोकथाम के लिए सतर्कता और सघन निगरानी आगे भी जारी रहेगी. गरियाबंद पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से एक बार फिर धान तस्करी पर बड़ा प्रहार किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

1055 क्विंटल अवैध धान जब्त, 24.99 लाख का माल बरामद

बलौदाबाजार : कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध धान खरीद-फरोख्त करने वाले कोचियों और बिचौलियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. शनिवार को भाटापारा एवं पलारी अनुभाग में कुल 1055 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया. जिसकी बाजार कीमत करीब 24.99 लाख रुपये बताई गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम श्यामा पटेल के नेतृत्व में भाटापारा क्षेत्र की टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी. भब्य ट्रेडर्स, सूरजपुरा से 28 क्विंटल धान (मूल्य ₹66,332) माखन गिरि गोस्वामी, खैरा से 16.40 क्विंटल धान (मूल्य ₹38,851) रिद्धि सिद्धि एग्रो इंडस्ट्रीज से 1000 क्विंटल धान (मूल्य ₹23,74,183) जब्त कर गोदाम को सील किया गया. वहीं अनुविभाग पलारी में ग्राम जर्वे स्थित जलेश्वर साहु की दुकान से 11.2 क्विंटल धान (मूल्य ₹25,760) जब्त कर बालकदास को सुपुर्द किया गया.
इस कार्रवाई में एसडीएम भाटापारा श्यामा पटेल, तहसीलदार यशवंत राज, लीलाधर कंवर, सहायक खाद्य अधिकारी लक्ष्मण कश्यप, नायब तहसीलदार पंकज बघेल, मंडी निरीक्षक विजय लाल साहु एवं मंडी उपनिरीक्षक श्यामलाल प्रफुल्ल मांझी प्रमुख रुप से शामिल रहे. प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई क्षेत्र में अवैध धान कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बलरामपुर : बलरामपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाए रखने के मकसद से जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की तरफ से एक ट्रक में अवैध तरीके से धान लाए जाने की जानकारी मिली. प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध धान से भरे ट्रक को पकड़ा गया.
ट्रक नंबर CG29 AF 0480 में करीब 400 बोरी अवैध धान लोड था. जिसे बिना वैध दस्तावेजों के जिले की सीमा में लाया जा रहा था. प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को रोका. सामग्री की जांच की. और धान को कब्जे में लेकर वाहन को संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया है.

पिछले 1 नवंबर से 6 दिसम्बर तक प्रदेश के कई जिलों से एक लाख  51 हजार 809 क्विंटल धान जब्त किया गया है. इनमें सर्वाधिक महासमुंद जिले में 25,718 क्विंटल धान जब्त किया गया है. इसी तरह धमतरी में 23,859 क्विंटल रायगढ़ जिले में 21,331 क्विंटल, राजनांदगांव 14,977 क्विंटल, बलरामपुर जिले में 9771 क्विंटल, बेमेतरा में 6490 क्विंटल, कवर्धा में 5734 क्विंटल, बालोद में 4595 क्विंटल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 3770 क्विंटल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 2868 क्विंटल, जशपुर जिले में 2771 क्विंटल, सूरजपुर जिले में 2650 क्विंटल, दुर्ग में 2350 क्विंटल, जांजगीर-चांपा में 2014 क्विंटल, बलौदाबाजार में 1855 क्विंटल, बीजापुर जिले में 1842 क्ंिवटल, रायपुर में 1679 क्विंटल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 1583 क्विंटल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1500 क्विंटल, बस्तर जिले में 1560 क्विंटल, मोहला-मानपुर-चौकी में 1402 क्विंटल, गरियाबंद में 1393 क्विंटल, कोरबा में 1346 क्विंटल, सरगुजा में 1282 क्विंटल, कोरिया में 1237 क्विंटल, सक्ती में 1201 क्विंटल, कोण्डागांव जिले में 1148 क्विंटल, बिलासपुर में 1060 क्विंटल, कांकेर जिले में 1012 क्विंटल, मुंगेली में 917 क्विंटल, दंतेवाड़ा में 445 क्विंटल, नारायणपुर में 323 क्विंटल, सुकमा में 216 क्विंटल धान जब्त किए गए हैं.