प्रेम विवाह के लिए घर वाले राजी, बारात आने से पहले दुल्हन ने फांसी लगाकर दे दी जान, परिजन और ग्रामीण सभी हैरान, मामला सुलझाने में जुटी पुलिस
The family agreed to a love marriage, but before the wedding procession arrived, the bride hanged herself, shocking the family and villagers. The police are trying to solve the case.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में पत्थलगांव के समीपस्थ ग्राम सुखरापारा के कठरापारा से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां शादी की तैयारियों के बीच एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव सहित आसपास के इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है. जिस घर में एक दो दिनों मे शहनाइयां गूंजने वाली थीं. वहां अचानक आसपास के गांव में भी मातम पसर गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव के सुखरापारा निवासी पंकज सिदार उम्र 25 साल का पिछले करीब दो साल से रायगढ़ जिले के पोतरा गांव निवासी मोनिका सिदार उम्र 22 साल के साथ प्रेम संबंध था. दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और आपसी सहमति से साथ रह रहे थे.
परिजनों की सहमति मिलने के बाद दोनों की शादी 13 से 15 अप्रैल के बीच तय की गई थी. विवाह को लेकर घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं और परिवार के सदस्य भी उत्सव के माहौल में जुटे हुए थे. बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल को मड़वा खंभा गाड़ने की रस्म की तैयारी भी की जा रही थी. घर में शादी की सजावट, मेहमानों के स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रुप दिया जा रहा था.
इसी बीच यह बात सामने आई कि युवती के मायके पक्ष के कुछ लोग शादी में शामिल नहीं होंगे. इस बात से मोनिका गहरे मानसिक तनाव में चली गई और वह काफी भावुक हो गई थी.
परिजनों के मुताबिक घटना की रात करीब 10 बजे मोनिका ने खाना खाने से इंकार कर दिया और मोबाइल लेकर अपने कमरे में चली गई. परिवार के लोगों ने इसे सामान्य नाराजगी समझकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. लेकिन अगली सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली. तो परिजनों को चिंता हुई. कमरे में झांककर देखने पर सभी के होश उड़ गए. मोनिका दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई मिली.
घटना की खबर फौरन पत्थलगांव पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक असहमति, सामाजिक दबाव और मानसिक तनाव से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



