पोते के साथ पहुंची दादी ने कलेक्टर को दिया 7 दिन के भीतर कार्यवाही का अल्टीमेटम, बोले- नही तो करेंगे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन

The grandmother, accompanied by her grandson, gave the collector an ultimatum to take action within seven days, saying she would otherwise embark on an indefinite hunger strike.

पोते के साथ पहुंची दादी ने कलेक्टर को दिया 7 दिन के भीतर कार्यवाही का अल्टीमेटम, बोले- नही तो करेंगे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन

महासमुंद : प्रेम सागर चौहान ने अपने पिता स्व कन्हैया लाल चौहान के मौत के बाद मिलने वाली अनुकम्पा नियुक्ति परिवार के रिश्तेदार को न मिलकर अन्य किसी व्यक्ति जो कि संतलाल मुखर्जी नामक व्यक्ति वर्तमान में उनके अनुकम्पा पर नियुक्त है. जिसके जांच कर उचित कार्यवाही के लिए प्रेम सागर चौहान 7/10/25 को कलेक्टर जनदर्शन में अपनी गुहार लगाई थी.
उक्त आवेदन को जनदर्शन के अधिकारी द्वारा मार्क कर जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद को मार्क किया गया था. जिस पर आवेदन की स्थिति जानने के लिए 10 दिन बाद जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के पास आवेदन के संदर्भ में पूछताछ करने जाने पर 30 साल से कहां थे. नियुक्ति करता कौन है जो नियुक्ति करता है उसके पास जाओ कहा गया. 
प्रेम सागर ने कहा कि सर मैं तो आवेदन कलेक्टर महोदय के नाम से किया हूं. वो आपको मार्किंग किए हैं. इसलिए यहां पूछने आया हूं. तब डीईओ महासमुंद ने कहा बसना बीईओ को मार्किंग कर दे रहा हूं. लेकिन 28 अक्टूबर 2025 तक उक्त आवेदन पर किसी तरह से कार्यवाही नहीं होने की वजह से प्रेम सागर अपनी दादी द्वारा कलेक्टर को 7 दिन के भीतर जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है.
जांच नहीं होने की स्थिति में 8 वें दिन से प्रेमसागर चौहान और दादी कर्मायत बाई अनिश्चितकालीन आमरण अनशन बसना के शहीद वीर नारायण सिंह चौक में करेंगे. उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित तथा अनशन के दौरान सभी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t