जमीन की लालच ने बड़े भाई को बना दिया कातिल!, भाई-भाभी ने ईंट से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, पति-पत्नी दोनों गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

The greed for land turned the elder brother into a murderer! Brother and sister-in-law attacked him with a brick, he died during treatment, both husband and wife were arrested and sent to jail.

जमीन की लालच ने बड़े भाई को बना दिया कातिल!, भाई-भाभी ने ईंट से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, पति-पत्नी दोनों गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

सूरजपुर : कहते हैं जर, जोरू और जमीन की अति महत्वाकांक्षा किसी भी इंसान के विवेक को खत्म कर देती है. उसमें सही-गलत की समझ नहीं रह जाती. चाहें वह स्त्री हो या पुरुष और फिर एक अपराध जन्म लेता है. जी हां, ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामने आया है. जहां कलयुगी बड़े भाई ने जमीन के टुकड़े की खातिर अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. यह मामला चेंद्रा चौकी क्षेत्र के चंद्रमेढा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक जमीन के झगड़े को लेकर आरोपी धर्मदेव उर्फ धर्मजीत टोप्पो ने पत्नी सुषमा के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई महेंद्र टोप्पो की हत्या कर दी. दोनों ने महेंद्र टोप्पो को ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसकी बाद में मौत हो गई. वारदात के बाद इलाके के हड़कंप मच गया.
खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीन विवाद के चलते अरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर ईंट से वारकर अपने छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया. ईंट के हमले से महेंद्र टोप्पो को सिर, चेहरे और पीठ पर गंभीर चोट आई. वारदात के बाद महेंद्र टोप्पो को फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे पहले सूरजपुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया. लेकिन उसकी हालत नाजुकर होती जा रही थी. इसके बाद उसे अम्बिकापुर रेफर किया गया. लेकिन उसकी हालत में कुछ खास सुधार नहीं आया. इसलिए उसे वापस घर लाया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया.
सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जिसके बाद आरोपी भाई-भाभी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले अब बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपियों को सख्त सजा मिल सके.
इस घटना ने एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर बढ़ती हिंसा और पारिवारिक रिश्तों में आ रही दरार को उजागर कर दिया है। गांव में घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t