तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 लोग गंभीर रुप से हुए घायल, मौके से शराब की बोतल
The havoc of high speed, a high speed car lost control and hit a tree, 5 people were seriously injured, a bottle of liquor was recovered from the spot
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. फिंगेश्वर-छुरा मार्ग पर सड़कड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायल लोग माना बस्ती तूता से छुरा के लोहझर गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नाजुक हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया.
बता दें कि हादसे के बाद पुलिस को मौके से शराब की बोतल बरामद हुई है. और सभी घायल नशे की हालत में पाए गए. फिंगेश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजह की जांच में जुटी है. और हादसे की हर एंगल से जांच की जा रही है. कार सवार सभी युवक नशे की हालत में थे. अब यह जांच का विषय है कि गाड़ी कौन चला रहा था और हादसा किस वजह से हुआ?
घायलों के नाम
ओमकार पटेल
रामखेलावन पटेल
यश पटेल
डेरहा राम लहरे
मूलशंकर पटेल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



