पतंगबाजी का शौक पड़ा महंगा, पतंग उड़ाते समय चौथी मंजिल से गिरकर 7 साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
The hobby of kite flying proved costly, a 7-year-old innocent child died a painful death after falling from the fourth floor while flying a kite, the family members were inconsolable
रायपुर : रायपुर के BSUP कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसमें एक 7 साल के बच्चे की पतंग उड़ाते समय चार मंजिला इमारत से गिरने के कारण मौत हो गई. यह घटना उस वक्त घटी जब बच्चा अपनी छत पर पतंग उड़ा रहा था. पतंग उड़ाने के दौरान गलती से मासूम का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया. मासूम की मौत से परिजन सदमें में है.
यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है. जब बच्चा हसनैन अपनी छत पर अकेला था और अपने दोस्तों के साथ पतंगबाजी कर रहा था. अचानक उसका पैर फिसला और वह सीधे नीचे गिर गया. बच्चे को गिरते हुए देख पास में ही खड़े लोगों ने फौरन उसकी मदद की और उसे नजदीकी ममता हॉस्पिटल में भर्ती कराया.
डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत इलाज शुरु किया. लेकिन दुर्भाग्यवश बच्चे को बचाया नहीं जा सका. इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. जिससे उसके परिवार और इलाके में गम का माहौल है.
बताया गया है कि इस चार मंजिल भवन में उपर छत पर चाहर दीवार या ग्रील नही था और यह हादसा हो गया. इस हादसे ने इलाके के लोगों को सदमे में डाल दिया. सभी लोग यह सोचकर चौंक गए कि कैसे एक छोटी सी चूक ने एक मासूम की जान ले ली. बच्चे के माता-पिता भी इस घटना से स्तब्ध हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



