वोटिंग के बीच पॉश इलाके में दिनदहाड़े डकैती,आर्मी की ड्रेस पहनकर पहुंचे डकैत, 60 लाख लेकर फरार, दो महिलाओं और एक पुरुष को बनाया बंधक
Robbery in broad daylight in a posh area during voting, dacoits arrived wearing army uniform, escaped with Rs 60 lakh, held two women and a man hostage
रायपुर : रायपुर के अनुपम नगर इलाके में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती की घटना सामने आई है. तीन बदमाशों ने खुद को ‘लाल सलाम गैंग’ का सदस्य बताते हुए घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान अपराधियों ने दो महिलाओं और एक पुरुष को बंधक बना लिया और उन्हें बांधकर उनकी हवाले से चोरी की घटना को अंजाम दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक चार डकैत आर्मी का ड्रेस पहनकर घर में घुसे और तीन बुजुर्गों पर पिस्टल अड़ाकर उन्हें बंधक बना लिया. और लाल सलाम बोलकर कहा कि अगर हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे. इसके बाद 20 मिनट के अंदर वारदात कर निकल गए. इस दौरान उन्होंने घर से करीब 60 लाख रुपये की नकदी और दुसरे कीमती सामान लूट लिया. इस गैंग में एक महिला और चार पुरुष थे.
वारदात की खबर मिलते ही थाना खम्हारडीह की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची. खम्हारडीह थाना और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सुराग इकठ्ठा किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम जारी है.
आरोपित बेहद ही शातिर थे. उन्होंने पुलिस से बचने के लिए चुनाव का दिन जानबूझकर चुना था. आर्मी की ड्रेस पुलिस को चकमा देने के लिए पहनी गई थी. चुनाव होने की वजह से पूरे शहर में पुलिस की गाड़ियां घूम रही थी. लेकिन चौक-चौराहों पर मतदान के दिन यातायात पुलिस नहीं रहती. इस वजह से डकैत बिना नंबर की गाड़ी लेकर आसानी से शहर में प्रवेश कर गए.
पीड़ित मनोहरा वेल्लू ने बताया कि एक साल पहले विधानसभा स्थित सकरी में जमीन बेची थी. उसी का पैसा घर में रखा हुआ था. उनका कहना था कि घर में पैसे की कोई आवक नहीं हैं. तीनों भाई-बहन रहते हैं. ऐसे में पैसे की जरुरत पड़ती रहती है. इसी वजह से इतने पैसे रखे हुए थे. कार से उतरने के दौरान डकैत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं. वहीं शहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम देने वाले पीड़ितों के जानकार हैं. पैसे होने की जानकारी उनके पास थी. इसी वजह से उन्होंने सीधे उसी घर को निशाना बनाया. घर में कितने सदस्य हैं. इसके बारे में भी उन्हें पता था. रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया.
वारदात के बाद पुलिस की टीम ने फौरन सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरु किया। डकैत कार से उतरते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं. आरोपितों को पकड़ने के लिए 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. क्राइम और थाने की टीमें भी शामिल हैं. इसकी मानिटरिंग उच्च अधिकारी कर रहे हैं. वारदात के बाद डाग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंच गई. डाग 500 मीटर तक जिस ओर गाड़ी गई थी. उस तरफ गया. इसके बाद वह रुक गया.
तीनों भाई बहन हैं. किसी की शादी नहीं हुई है. इनके पिता आर्मी में थे. मनोहर सेवानिवृत इंजीनियर हैं. उनकी एक बहन सालेम स्कूल में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं. वहीं दूसरी बहन भी शिक्षिका थीं. घटना के बाद से सब सदमे में हैं.
जैसा पीड़ित मनोहरा वेल्लू ने बताया
करीब तीन बजे तीनों घर में बैठे थे. चुनाव को लेकर बात हो रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति आर्मी के ड्रेस में घर में आया. इसके बाद एक-एक कर तीन पुरुष और एक महिला ने भी प्रवेश किया. कुल पांच लोग थे. महिला ने साड़ी पहन रखी थी. उन सभी के चेहरे बंधे हुए थे. एक ने अपना चेहरा खोलकर कहा कि आपने पुलिस में शिकायत की थी. हम लोग आ गए हैं.
इसके बाद बंदूक बगल में रख दी और कहा कि हम लोग लाल सलाम से हैं. हल्ला मत करना. नहीं तो पूरे घर को बम से उड़ा देंगे. उसमें से एक ने मेरे चेहरे पर टेप लगा दिया. वहीं बहन को महिला ने एक इंजेक्शन लगा दिया. जिससे वह बेहोश होने लगी. उसके गले से चेन छीन लिए. पैसे की मांग करने लगे.
डर की वजह से आलमारी में रखे पैसे की जानकारी दे दी. इसके बाद वे लोग सारे पैसे लेकर निकल गए और जाते-जाते कहा कि पुलिस को जानकारी दी तो अंजाम बुरा होगा. इसके बाद हमने बाहर निकलकर पड़ोसी को इसकी जानकारी दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



