दो लोगों को घायल करने वाला तेंदुआ खुद भी जख्मी, कुछ घंटे में बाद हो गई मौत, पकड़ में आने के बाद हुआ खुलासा

The leopard that injured two people was itself injured, died within a few hours, this was revealed after it was caught

दो लोगों को घायल करने वाला तेंदुआ खुद भी जख्मी, कुछ घंटे में बाद हो गई मौत, पकड़ में आने के बाद हुआ खुलासा

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के बारुका में सुबह से तेंदुए ने ग्राम बारुका में एक युवक और एक ढाई साल की बच्ची को जख़्मी कर दिया था. जिसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को कब्ज़े में लिया था. जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुची और तेंदुए को जंगल सफारी भेजा गया लेकिन जंगल सफारी में डॉ. की टीम ने तेंदुए को मृत घोषित कर दिया.
तेंदुए ने सुबह 38 साल के युवक और ढाई साल की मासूम बच्ची पर हमला किया था जिसके बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल था. फ़िलहाल युवक की हालत ठीक बताई जा रही है. वही ढाई साल की बच्ची का रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है
बताया जा रहा है कि मुताबिक तेंदुआ पहले से ही घायल हालत में था. तेंदुए को जंगल सफारी भेजा गया लेकिन जंगल सफारी में डॉ. की टीम ने तेंदुए को मृत घोषित कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI