रायपुर के मोवा इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में फैली सनसनी, हादसा या साज़िश?, जांच में जुटी पुलिस
The mutilated body of a young man was found on the railway track in Raipur's Mowa area, causing a sensation in the area. Accident or conspiracy? Police are investigating.
रायपुर : राजधानी रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे एक युवक की क्षत-विक्षत लाश रेलवे ट्रैक के नीचे पंडरी ब्रिज के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
मोवा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान सुमित कुमार मेंडे के रुप में हुई है. वह पारसोली दी थाना विधानसभा इलाके का निवासी था. स्थानीय लोगों ने रात करीब 6:30 बजे रेलवे ट्रैक के पास युवक की लाश देखी और पुलिस को खबर दी. खबर मिलने के बाद मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने मृतक के शव की पहचान कर पंचनामा बनाया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए चीर घर भिजवाया. घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक वजह का पता चल पाएगा. इसके आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



