प्रिंसिपल ने चोर बोलकर बच्चों को किया प्रताड़ित, रोते-बिलखते स्कूली बच्चे पहुंचे थाने, प्राचार्य पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
The principal harassed the children by calling them thieves; the weeping schoolchildren went to the police station and accused the principal of mental torture.
सूरजपुर : सूरजपुर जिले से एक संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है. जो अब नए अपडेट के साथ चर्चा में है. प्रतापपुर के करंजवार पूर्व माध्यमिक शाला में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे रोते-बिलखते थाने पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया था कि स्कूल के प्रिंसिपल राजेश प्रसाद यादव ने उन्हें मानसिक प्रताड़ना दी और चोरी का झूठा आरोप लगाया.
बच्चों का कहना था कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की तैयारी के लिए इस्तेमाल किया गया छोटा स्पीकर बॉक्स गायब हो गया और प्रिंसिपल ने उसी की चोरी का दोष बच्चों पर मढ़ दिया. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में बच्चे अपनी पीड़ा और डर स्पष्ट रूप से बयान कर रहे थे. इससे पुलिस और शिक्षा विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
बच्चों का कहना है कि प्रिंसिपल पिछले तीन दिनों से उन्हें लगातार डराने और मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे थे. बच्चों पर चोरी कबूल करने का दबाव बनाया जा रहा था. यहां तक कहा गया कि अगर उन्होंने चोरी नहीं मानी तो उनका ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) काट दिया जाएगा और किसी भी दूसरे स्कूल में उनका एडमिशन नहीं होने दिया जाएगा. इस धमकी से बच्चे बुरी तरह डर गए.
इस पूरे मामले की जानकारी जब बच्चों के परिजनों को लगी तो उन्होंने भी बच्चों को ही डांटना शुरु कर दिया. घर और स्कूल, दोनों जगह से दबाव बढ़ने के बाद बच्चे मानसिक रुप से टूट गए और थक-हारकर इंसाफ की उम्मीद में प्रतापपुर थाने पहुंच गए. थाने में बच्चों ने रोते हुए पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई.
आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेने के बजाय स्कूल प्रिंसिपल को थाने बुलाकर समझौता कराना ही सही समझा और पूरे मामले को रफा-दफा कर दिया. बच्चों को बिना किसी ठोस कार्रवाई के वापस भेज दिया गया. थाने में मौजूद लोगों ने रोते हुए बच्चों का वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
वीडियो में बच्चे अपनी पीड़ा और डर को साफ-साफ बयां करते नजर आ रहे हैं. इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संज्ञान लिया. उन्होंने DEO को जांच के लिए निर्देश दिए... फिलहाल डीईओ ने जांच टीम गठित कर जांच शुरू कर दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



