प्राचार्य ने बच्चियों को बैड टच और होनहार स्टूडेंट्स को किया फेल, पुलिस ने प्रिंसिपल जे.पी. वर्मा को किया गिरफ्तार
The principal touched the girls in a bad way and failed the promising students, the police arrested Principal J.P. Verma
गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद छात्रों और पालकों की नाराजगी आखिरकार गिरफ्तारी में तब्दील हो गई! गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक स्थित अकलवारा हाई स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल जे.पी. वर्मा को छुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अभद्र व्यवहार, परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी और प्रशासनिक मनमानी जैसे आरोपों से घिरे वर्मा अब सलाखों के पीछे हैं.
अकलवारा हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जेपी वर्मा को छात्राओं से अभद्रता और अनुचित शारीरिक व्यवहार (बैड टच) के गंभीर आरोपों के चलते मंगलवार को छुरा थाना में जेपी वर्मा के खिलाफ 75(2)(B) BNS, 12 पोक्सो एक्ट, और 3(2)(va) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. छुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई उन आरोपों के बाद की गई है, जिनमें छात्राओं ने प्राचार्य पर फेल करने की धमकी देकर शारीरिक रुप से छूने जैसे गंभीर कृत्य करने का आरोप लगाया था.
कुछ दिन पहले ही छात्रों ने स्कूल के गेट में ताला जड़कर विरोध जताया था. आरोप थे कि वर्मा छात्रों से अशिष्टता से बात करते हैं. नंबरों में जानबूझकर हेराफेरी करते हैं. और शिक्षकों के साथ भी तानाशाही रवैया अपनाते हैं. ये विरोध इतना तीव्र था कि तहसीलदार और BEO को खुद मौके पर पहुंचना पड़ा.
गुस्साए छात्रों और पालकों ने साफ कहा था कि जब तक प्रिंसिपल को नहीं हटाया जाएगा. तब तक स्कूल का ताला नहीं खुलेगा. आखिरकार, शिक्षा विभाग ने वर्मा को पद से हटा दिया और प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सुरेश कुमार वर्मा को सौंपी गई. लेकिन अब विरोध के सुर से कानूनी हथकड़ी तक का सफर तय हो गया है.
छात्रों द्वारा दर्ज लिखित शिकायत और मीडिया रिपोर्ट्स के दबाव के बाद छुरा पुलिस ने जे.पी. वर्मा को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है.
गांव में चर्चा गर्म है अगर यही हाल रहा तो बच्चों का भविष्य कौन संभालेगा? कई पालकों ने बताया कि वर्मा कई साल से विवादित रहे हैं. लेकिन पहली बार छात्रों ने इतनी संगठित और दमदार आवाज़ उठाई. अकलवारा की यह घटना पूरे जिले के स्कूलों के लिए एक चेतावनी है कि छात्र अब चुप नहीं बैठेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



