छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ के निर्माण की खुली पोल, अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल का सीलिंग गिरा, मुख्यमंत्री ने किया था एक महिना पहले लोकार्पण

The truth about the construction worth Rs 17 crore in Chhattisgarh has come out, the ceiling of Ahilyabai Holkar Convention Hall has fallen, the Chief Minister had inaugurated it a month ago

छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ के निर्माण की खुली पोल, अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल का सीलिंग गिरा, मुख्यमंत्री ने किया था एक महिना पहले लोकार्पण

कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा हाल ही में लोकार्पित किए गए देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन भवन की सीलिंग भरभराकर गिर गई है. जिससे करीब 17 करोड़ की लागत से निर्मित इस भवन की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. यह घटना लोकार्पण के सिर्फ एक महीने के भीतर हुई है. जिससे पूरे मामले में ठेकेदार की लापरवाही और अधिकारियों की मिलीभगत की आशंकाएं बढ़ गई हैं.
यह कन्वेंशन भवन मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित हुआ था और इस मौके पर कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे. ऐसे में सीलिंग गिरने की घटना ने निर्माण कार्य में बरती गई घोर अनियमितताओं को उजागर कर दिया है. क्या इतनी बड़ी लागत से बने भवन में ऐसी घटिया सामग्री का उपयोग किया गया कि वह लोकार्पण के फौरन बाद ही ढहने लगा. निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया गया? क्या अधिकारियों की शह पर गुणवत्ता से समझौता किया गया और भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया? क्या लोकार्पण की जल्दी में भवन का निर्माण कार्य आनन-फानन में निपटाया गया, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हुई?.
इस घटना ने जिला प्रशासन और निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है. बताया जा रहां कि डीएफ राशि से इस कन्वेंशन हाल का निर्माण किया गया. इसे लेकर कई बार सवाल भी खड़े किए गए जब बना भी तो यह हाल है. अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है. क्या दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या उपाय किए जाएंगे? यह मामला अब भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता की भी अग्निपरीक्षा होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB