टीवीएस बाइक शोरुम में चोरी, मैनेजर ही निकला चोर,गल्ले से से चुराया 3 लाख नकद, पुलिस ने आरोपी तुषार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Theft at TVS showroom; manager turns out to be the thief; 3 lakh rupees in cash stolen from cash box; police arrest accused Tushar and send him to jail

टीवीएस बाइक शोरुम में चोरी, मैनेजर ही निकला चोर,गल्ले से से चुराया 3 लाख नकद, पुलिस ने आरोपी तुषार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में सूरजपुर नगर के मनेंद्रगढ़ रोड स्थित टीवीएस बाइक शोरुम में हुई तीन लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने राजफाश करते हुए शोरुम के ही मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित के कब्जे से पूरी नकद राशि बरामद कर ली गई है. अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक टीवीएस बाइक शोरुम के संचालक संजीव गुप्ता ने कोतवाली सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 फरवरी की रात वे शोरुम के सामने का शटर बंद कर पास स्थित अपने घर चले गए थे. अगले दिन सुबह स्टाफ सुनीता जब सफाई के लिए शोरुम पहुंची तो अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला. इसकी खबर फौरन संचालक को दी गई.
कुछ देर बाद उनके बेटे के शोरुम पहुंचने पर देखा गया कि सीसी कैमरे का डीवीआर नीचे गिरा हुआ है और काउंटर की दराज में रखे तीन लाख रुपये नकद गायब हैं. चोरी की आशंका पर संचालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 305 (ए) एवं 331 (4) बीएनएसएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की. कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और सीसीटीव्ही  और दुसरे सबूतों के आधार पर शोरुम के मैनेजर तुषार भारती पिता हरि भारती 37 साल निवासी मस्जिद पारा, सूरजपुर पर शक गहराया.
बारीकी से पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल कर लिया. आरोपे ने बताया कि शुक्रवार रात शोरुम बंद करने से पहले उसने ऊपर जाने वाली सीढ़ी का दरवाजा जानबूझकर खुला छोड़ दिया था. शनिवार को शोरुम बंद रहने का फायदा उठाते हुए वह रविवार तड़के सामने की सीढ़ी से तीसरी मंजिल तक पहुंचा और लिफ्ट के सहारे अंदर घुसकर काउंटर की दराज से तीन लाख रुपये निकाल लिया.
पुलिस ने आरोपी शोरुम के मैनेजर तुषार भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम बरामद कर ली. साथ ही आलमारी खोलने में इस्तेमाल किए गए औजार भी जब्त किए है.
आरोपी
तुषार भारती पिता हरि भारती 37 साल निवासी मस्जिद पारा, सूरजपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB