जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में हुआ उलटफेर, मतगणना में गड़बड़ी के आरोपों के बाद हुई पुनर्मतगणना, भाजपा समर्थित दो प्रत्याशियों की मिली हार

There was an upset in the election of District Panchayat member, recounting took place after allegations of irregularities in counting, two candidates supported by BJP were defeated.

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में हुआ उलटफेर, मतगणना में गड़बड़ी के आरोपों के बाद हुई पुनर्मतगणना, भाजपा समर्थित दो प्रत्याशियों की मिली हार

महासमुंद : महासमुंद जिला पंचायत चुनाव में हुए विवाद के बाद स्थानीय नई मंडी प्रांगण में रिटेबुलेशन (पुनर्गणना) किया गया. इसमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक एक के प्रत्याशी नयन पटेल और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक चार से किसान नेता जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने रिटेबुलेशन के लिए आवेदन किया. अंतिम गणना के बाद दोनों प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. जबकि भाजपा के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा.
 रिटेबुलेशन के रिजल्ट के मुताबिक जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने 31 वोटों से जीत दर्ज की. वहीं, क्षेत्र क्रमांक चार में नयन पटेल को 34 वोटों से विजय मिली. इससे पहले मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

प्रशासन ने उनकी अपील स्वीकार करते हुए पुनर्गणना करवाई. जिसमें भाजपा के प्रत्याशी हितेश चंद्राकर और प्रेम चंद्राकर को हार का सामना करना पड़ा. पुनर्गणना के दौरान भारी तादाद में दोनों दलों के समर्थक मौजूद रहे. रिजल्ट घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. और उन्होंने जमकर जश्न मनाया.
नयन पटेल और जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने अपनी जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे. चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया कि मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव बेहद सोच-समझकर कर रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस रिजल्ट से स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं.

मजे की बात यह है कि हितेष चंद्राकर और प्रेम चंद्राकर दोनों को ही मतदान की शाम को ही विजयी घोषित कर दिया गया था। उसके बाद से ही दोनों ने जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की तैयारी शुरू कर दी थी। आज री-टेबुलेशन ने उनका भाग्य बदल दिया