घर के आसपास मिल जाएंगी ये पत्तियां, बीपी-डायबिटीज वालों के लिए संजीवनी
Health News : मान्यता है कि यदि महादेव पर चढ़े बेलपत्र का कोई चबाकर खा जाए तो उसके रोग ठीक हो जाते हैं. ये तो हो गई आस्था की बात, लेकिन आयुर्वेद ने भी बेलपत्र को बहुत उपयोगी माना है. यदि कोई रोच इन पत्तियों को खाए तो उसको बीपी और शुगर में खास आराम मिलता है. डॉक्टर से जानें खाने का तरीका...
Health News : मान्यता है कि यदि महादेव पर चढ़े बेलपत्र का कोई चबाकर खा जाए तो उसके रोग ठीक हो जाते हैं. ये तो हो गई आस्था की बात, लेकिन आयुर्वेद ने भी बेलपत्र को बहुत उपयोगी माना है. यदि कोई रोच इन पत्तियों को खाए तो उसको बीपी और शुगर में खास आराम मिलता है. डॉक्टर से जानें खाने का तरीका...
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से उगने वाले बेल का पेड़ की पत्तियां और फल भगवान शंकर को अति प्रिय है. इस पेड़ की फल-पत्ती को आयुर्वेद में लाभकारी माना गया है. फल बाहर से कठोर होता है. इसमें अंदर मौजूद गूदा कसैले स्वाद का होता है. यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है.

वहीं, बेल के फल में कई विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जिनमें से विटामिन A,C, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, फाइबर, पोटेशियम और B6, B1 और B12 मौजूद होते हैं. ये शरीर के विकास में लाभकारी माने जाते हैं. इसके अलावा इसकी पत्तियां भी कई गुणों से भरपूर मानी गई हैं.

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. दीप्ति नामदेव ने बताया कि इस पेड़ की पत्तियों और फल के सेवन से तीनों दोष संतुलित रहते हैं, जिन्हें आयुर्वेद में वात, पित्त और कफ कहां गया है. इसके अलावा बेलपत्र का रोजाना सेवन करने से उच्च रक्तचाप (High BP), हृदय की समस्या और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. पहले कच्चे बेल को हल्दी और घी में मिलाकर हड्डी टूटने पर भी लगाया जाता था.

डॉ. दीप्ति ने बताया कि इस पेड़ के पत्तों का प्रतिदिन सेवन करने से बीपी, डायबिटीज की दिक्कत दूर हो जाती है. इसके पत्तों को पानी में उबालकर पीने से डायबिटीज से छुटकारा मिल जाता है. इसके अलावा बेल का शर्बत पेट के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. khulasapost किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



