शादी में दर्दनाक हादसा, मातम में बदली खुशियां, करंट से एक की मौत, धुमाल संचालक समेत कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, गांव में पसरा मातम

Tragic accident at a wedding, happiness turned into mourning, one died due to electrocution, many people including Dhumal operator injured, admitted to hospital, mourning spread in the village.

शादी में दर्दनाक हादसा, मातम में बदली खुशियां, करंट से एक की मौत, धुमाल संचालक समेत कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती, गांव में पसरा मातम

जांजगीर : शादी-ब्याह के मौसम की शुरुआत के साथ ही हादसों का दौर भी शुरु हो चुका है. ताजा मामला जांजगीर-चाम्पा के जर्वे गांव का है. यहाँ शादी-बारात के दौरान एक धुमाल पार्टी वहां से गुजरने वाले 11केवी तार के चपेट में आ गया. इस हादसे में एक ग्रामीण चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई. जबकि धुमाल संचालक और एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया.
कनई गांव से एक बारात जर्वे गांव आई थी और इस दौरान चाम्पा से धुमाल पार्टी बुलाई गई थी. शादी समारोह के दौरान पंचायत भवन के पास धुमाल बज रहा था. लेकिन धुमाल के ऊपर लगी लाइट बंद हो गई. इसे ठीक करने के लिए एक कर्मचारी ऊपर चढ़ा. लेकिन कम ऊंचाई से गुजर रहे 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आ गया. घटना के बाद आसपास अफरातफरी मच गई.
इस हादसे में ग्रामीण राजू साहू उम्र 32 साल की मौत हो गई. धुमाल संचालक अमर बघेल और कर्मचारी गजेंद्र गुजरतिया बुरी तरह झुलस गए. अमर बघेल की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया. गजेंद्र गुजरतिया का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है. हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI