दर्दनाक हादसा, खेत के मेड़ में कृषि कार्य कर रहे चालक की अचानक ट्रैक्टर पलटने से मौत, परिवार में पसरा मातम, गांव में शोक की लहर
Tragic accident, driver doing agricultural work on the boundary of the field suddenly died after the tractor overturned, mourning spread in the family, wave of grief in the village
मुंगेली/तखतपुर : जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम परसाकापा में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत में कृषि कार्य कर रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान रमाकांत साहू के रूप में हुई है, जो मुंगेली जिले के थाना जरहागांव अंतर्गत परसाकापा गांव का निवासी था.
मिली जानकारी के मुताबिक बारिश रुकने के बाद रमाकांत खेत में ट्रैक्टर लेकर कृषि कार्य के लिए गया था. खेत में नमी ज्यादा होने की वजह से ट्रैक्टर असंतुलित होकर मेड़ पर चढ़ गया और अचानक पलट गया.
हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर हो गए और रमाकांत ट्रैक्टर के नीचे दब गया. आसपास के ग्रामीणों ने जब यह नजारा देखा तो फौरन पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है. प्राथमिक जांच में यह दुर्घटना ट्रैक्टर का नियंत्रण बिगड़ने के कारण होना बताया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



