ट्रेलर ने बाइक चालक को मारी ठोकर, दो की मौत, ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटर सायकल सवार की गई जान, कार हुई बेकाबू, 2 SECL कर्मचारियों की मौत

Trailer hit a bike rider, two died, a motorcyclist died after being hit by a tractor, car went out of control, 2 SECL employees died

ट्रेलर ने बाइक चालक को मारी ठोकर, दो की मौत, ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटर सायकल सवार की गई जान, कार हुई बेकाबू, 2 SECL कर्मचारियों की मौत

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक चालक को मारी ठोकर, दो की मौत

रायगढ़ : गुरुवार शाम को एनएच-49 पर तेज गति से आ रहे ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चालते हुए एक बाइक में सवार दो लोगों को सामने से जोरदार ठोकर मार दिया. इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरे ने अस्पताल पहुंचते तक दम तोड़ दिया. हादसे की खबर पर पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा निवासी सिद्धेश्वर वैष्णव पिता अर्जुन दास वैष्णव उम्र 26 साल ट्रेलर चलाने का काम करता था. इससे रोज की तरह गुरुवार को भी सुबह अपनी बाइक नम्बर CG13 AX 0477 से गाड़ी चलाने कुनकुनी साइडिंग गया था. जहां काम खत्म होने के बाद शाम को ट्रेलर को कुनकुनी में खड़ा कर अपनी बाइक से घर आने के लिए निकला था. तभी उसी गांव का युवक चंद्रभान पटेल भी मिल गया.
इससे दोनों एक बाइक से अपने गांव बोतल्दा लौट रहे थे. इस दौरान अभी चोढ़ा चौक के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से आ रही ट्रेलरनम्बर CG12 AX 8226 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए इनकी बाइक को सामने से जोरदार ठोकर मार दिया. इससे दोनों बाइक समेत बीच सडक़ में दूर जाकर गिरे. यह हादसा इतना जोरदार था कि चंद्रभान पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही सिद्धेश्वर वैष्णव गंभीर रुप से घायल हो गया.
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी तादाद में लोग जुट गए और इसकी खबर खरसिया पुलिस को दिया. जिससे पुलिस ने दोनों को खरसिया अस्पताल लेकर गए. जहां डाक्टरों ने चंद्रभान को मृत घोषित कर उसके शव को मरच्यूरी में रखवाते हुए सिद्धेश्वर का इलाज शुरु किया. लेकिन उसे गंभीर चोट होने की वजह से उसकी हालत लगातार नाजुक होते जा रही थी. इससे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया. जिससे परिजनों ने उसे शाम करीब 6 बजे मेकाहारा लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार को अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई मौत

रायगढ़ : वहीं दूसरी घटना में लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फरसाकानी किलकिला निवासी फुलजेंस कुजूर 45 साल ने थाने में रिपोर्ट कराते हुए बताया कि कल शाम 4 बजे उसके दोनों बेटे निलेश कुजूर और विपिन कुजूर मोटर सायकल से पडोस के गांव लकराघरा छठ्ठी कार्यक्रम में गए थे. शाम करीब 7 बजे रास्ते में आने-जाने वाले लोगों ने उसे बताया कि काराडेगा मैदान के पास उसके दोनों बच्चों का एक्सीडेंट हो गया है. इस खबर के बाद वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि दोनों बच्चे निलेश कुजूर और विपिन कुजूर मोटर सायकल सहित रोड किनारे दोनों बेहोश पड़े थे.
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाईक सवार दोनों युवक शाम करीब साढ़े 6 बजे के आसपास अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच किसी अज्ञात वाहन के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार दोनों युवकों को जोरदार ठोकर मार दिया. इस हादसे में निलेश कुजूर के सिर व माथा में गंभीर चोट लगने की वजह से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
वहीं विपिन कुजूर के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से वह बेहोश था. जिसे इलाज के लिए लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. सडक़ हादसे में बेटे की मौत हो जाने के बाद मृतक युवक के पिता की रिपोर्ट पर लैलूंगा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) 125(ए) 281 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी चालक की पतासाजी में जुट गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की गई जान

बसना : बसना थाना क्षेत्र के ग्राम धामनघुटकुरी नौगडी रोड़ पर ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद 2 जनवरी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 24 नवम्बर को ग्राम धामनघुटकुरी नौगडी रोड़ के पास स्वराज ट्रेक्टर मुंडी क्रमांक CG06 HA 1886 का चालक टीकराम चौधरी अपने ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर खगेश्वर कोडाकु पिता बाबुलाल उम्र 25 साल निवासी केन्दुढार के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया. जिससे खगेश्वर कोडाकु की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी ट्रेक्टर चालक के खिलाफ 106(1)BNS के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

कार हुई बेकाबू, 2 SECL कर्मचारियों की मौत

कोरबा : कोरबा में बेलगाम दौड़ रही गाड़ियां सड़क हादसे का शिकार हो गई. दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है. घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. पहली घटना बांगो थाना अंतर्गत मदनपुर घाटी के पास घटी. जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घटना में 35 साल के गणेश प्रजापति और 35 साल के रुद्रेश्वर गोड दोनों एसईसीएल कर्मियों की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो घायल बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति में से श्याम लाल की हालत नाजुक बताई गई है.
हादसे की खबर के बाद मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस वाहन में फंसे शव को निकालने में जुटी है. दूसरे हादसे में रिसदी रजगामार मुख्य मार्ग पर घटी. जिसमें तेज रफ्तार ओला स्कूटी ट्रेक्टर से जा टकराई. स्कूटी में 4 लोग सवार थे. जिनमें से एक युवक और तीन युवतियों की से एक की हालत नाजुक है. इस हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई. घायलों को 108 की मदद इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है. हादसे की खबर सिविल लाइन थाना पुलिस को दे दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI