हमेशा के लिए बुझ गए एक साथ परिवार के दो चिराग, बड़े की मौत के कुछ घंटे बाद छोटे भाई की भी हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम

Two family members were extinguished forever, as the younger brother died in an accident just hours after the elder brother's death, leaving the area in mourning.

हमेशा के लिए बुझ गए एक साथ परिवार के दो चिराग, बड़े की मौत के कुछ घंटे बाद छोटे भाई की भी हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम

अंबिकापुर : एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई. ये हादसा बड़े भाई की दुर्घटना की खबर सुनकर छोटे भाई के मौके पर पहुंचने के दौरान हुआ. हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में बड़े भाई की मौत एक ट्रक से टकराने की वजह से हो गई. और जैसे ही छोटे भाई ने उसकी मदद के लिए मौके पर जाने की कोशिश की. उन्हें भी एक कार ने टक्कर मार दी.
 जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई। । गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. ये घटना परिवार और पूरे इलाके के लिए बड़ा सदमा साबित हुई. स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज़ रफ्तार और सड़क पर लापरवाही इस हादसे की असल वजह रही. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.
बड़े भाई योगेंद्र सिंह पैकरा की चठिरमा में खड़ी ट्रक से टकराने के कारण मौत हो गई. ये घटना अचानक हुई और स्थानीय लोगों के लिए बहुत दुखद थी. बड़े भाई के हादसे की खबर पता चलते ही छोटा भाई तुषन सिंह फ़ौरन मौके पर पहुंचने को निकला. छोटा भाई जैसे ही बड़े भाई की मदद के लिए निकला. उसी समय उन्हें भी एक कार ने टक्कर मार दी. गंभीर रुप से घायल छोटे भाई को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान छोटे भाई की भी मौत हो गई.
इस घटना ने परिवार और पूरे इलाके को शोक में डाल दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ. दुर्घटना स्थल पर ट्रक और कार के निशान देखने को मिले. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t