रायपुर रेलवे स्टेशन में किन्नरों पर रेल पुलिस की कार्रवाई, ट्रेन में यात्रियों से पैसे मांगने और दुर्व्यवहार के आरोप में दो किन्नर गिरफ्तार

Railway police crackdown on transgenders at Raipur railway station; two transgenders arrested for soliciting money and misbehaving with train passengers

रायपुर रेलवे स्टेशन में किन्नरों पर रेल पुलिस की कार्रवाई, ट्रेन में यात्रियों से पैसे मांगने और दुर्व्यवहार के आरोप में दो किन्नर गिरफ्तार

रायपुर : शासकीय रेल पुलिस (GRP) रायपुर ने ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगने और दुर्व्यवहार करने की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को पुलिस ने दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई दोनों आरोपितों के नाम जरीना जान पालक आलिया जान उम्र 24 साल और संतोषी साहू पालक यामनी किन्नर, उम्र 30 साल हैं. दोनों गोविंद नगर, सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर की रहने वाली हैं. पुलिस ने दोनों को धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा क्रमांक 90/2025 में कार्रवाई करते हुए 29 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया।
पिछले कुछ समय से ट्रेनों में किन्नरों द्वारा यात्रियों से जबरन पैसे मांगने और अभद्र व्यवहार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इस पर रेल पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और उप पुलिस अधीक्षक एस. एन. अख्तर ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिया था.
इन्हीं निर्देशों के तहत बुधवार को ट्रेन नम्बर 07052 रक्सौल–तिरुपति स्पेशल के जनरल कोच में जांच की गई. इस दौरान पुलिस टीम को यात्रियों से खबर मिली कि कुछ किन्नर पैसे मांगने के साथ ही बदसलूकी कर रहे हैं. मौके पर पहुंची टीम ने जरीना जान और संतोषी साहू को पकड़ा. पूछताछ में दोनों ने यात्रियों से पैसे मांगने की बात कबूल की.
हालांकि यात्रियों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की. लेकिन पुलिस को यात्रियों के बीच काफी नाराजगी देखने को मिली. कई यात्रियों ने मौखिक रुप से बताया कि पैसे न देने पर किन्नर गाली-गलौज करते हैं. और धमकी भी देते हैं. रेल पुलिस ने दोनों आरोपितों को थाने लाकर पूछताछ की और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t