25 दिन बाद इन राशि में शुक्र गोचर, 4 राशियों का सुख-सौभाग्य, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
Shukra Rashi Parivartan in Aries Horoscope : धन, वैभव, ऐश्वर्य, लव, लग्जरी लाइफ और सुख-संपदा के दाता शुक्र अप्रैल महीने के आखिरी दिनों में करीब 25 दिन बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसके शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा।
Shukra Rashi Parivartan in Aries Horoscope : धन, वैभव, ऐश्वर्य, लव, लग्जरी लाइफ और सुख-संपदा के दाता शुक्र अप्रैल महीने के आखिरी दिनों में करीब 25 दिन बाद राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसके शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 25 अप्रैल को 12 :07 एएम पर शुक्र ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
जहां पर पहले से ही सूर्य और देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। शुक्र के मेष राशि में गोचर से कई शुभ संयोग का निर्माण होगा। जिसके प्रभाव से मेष, सिंह समेत 5 राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। धन, सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव...

मेष राशि : शुक्र गोचर के प्रभाव से करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स को एग्जाम में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन राशि : जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से खुशनुमा माहौल रहेगा। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा।

सिंह राशि : वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति के कई अवसर मिलेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में खूब तरक्की करेंगे।

तुला राशि : शत्रु पराजित होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। हर महत्वपूर्ण कार्य सफल होंगे।

मकर राशि : नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम समय है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन से जुड़ी दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। मैरिड लाइफ में खुशियां आएंगी। लव लाइफ के सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



