रस्सी से बंधे अजगर को बाइक पर खींचते युवक का वीडियो वायरल, कई किलोमीटर तक घसीटा, सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर

Video of a young man pulling a python tied with a rope on his bike went viral, dragged for several kilometers, wave of anger on social media

रस्सी से बंधे अजगर को बाइक पर खींचते युवक का वीडियो वायरल, कई किलोमीटर तक घसीटा, सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक एक विशाल अजगर को रस्सी से बांधकर अपनी बाइक से खींचता हुआ नजर आ रहा है. यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है और कई यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजगर को मजबूरी में सड़क पर घसीटा जा रहा है. युवक ने अजगर को बाइक के पीछे रस्सी से बांधा हुआ है और उसे घसीटते हुए कहीं ले जा रहा है. कुछ लोग इस घटना को देखकर डर गए. जबकि ज्यादातर ने इसे जानवरों के साथ क्रूरता बताया. वीडियो पर अपने नाराजगी भरे रिएक्शन दे रहे हैं.
इस वीडियो के वायरल होते ही कई लोगों ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से इस पर कार्रवाई की मांग की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर इस युवक को ऐसा करने की इजाजत किसने दी. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि "यह सीधा-सीधा जानवरों के अधिकारों का उल्लंघन है" और "ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए."
वन विभाग ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना जंगल के पास की है, जहां यह अजगर दिखाई दिया था. युवक का दावा है कि वह अजगर को गांव से दूर ले जाकर छोड़ना चाहता था. ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके. हालांकि जानवरों को इस तरह खींचकर ले जाना कानूनन जुर्म है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

देखें वीडियो

https://www.youtube.com/shorts/q1-ZJ8RPcAE