लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, एक नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
When the young man resisted the robbery attempt, the criminals stabbed him to death. Four suspects, including a minor, have been arrested, and the search for the others is ongoing.
रायपुर : रायपुर जिले के खरोरा और तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या और लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आरोपियों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात की थी. एन्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की मदद से पुलिस ने एक नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से लूट की गई मोबाइल, नगदी रकम, दो बाइक और दो धारदार हथियार बरामद किए गए हैं.
पहली वारदात 17 दिसंबर को तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहेसर में हुई. जहां तीन अज्ञात युवकों ने दो पैदल जा रहे युवकों को रोककर लूटपाट की और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला किया. फिर आरोपी मौके से फरार हो गए.
दूसरी वारदात इसी दिन खरोरा-रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा स्थित किंग ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने बुधवार रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात युवक ऑरेंज रंग की KTM बाइक से पहुंचे. लूट की नीयत से हमला कर दिया. बदमाशों ने पहले बलौदाबाजार का रास्ता पूछने के बहाने बात की. फिर अचानक चाकू निकालकर लूटपाट शुरु कर दी. इस दौरान ढाबे के बाहर बैठे शिवकुमार साहू का मोबाइल छीन लिया.
जब शिवकुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सीने में चाकू से वार कर दिया. नाजुक हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि शिवकुमार साहू सिलतरा आबकारी वेयरहाउस में काम करता था. अपने 11 दोस्तों के साथ ढाबे में पार्टी करने आया था. वारदात के वक्त वह दो अन्य साथियों के साथ बाहर बैठा था. तभी यह घटना हुई.
वारदात की जानकारी मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी ग्रामीण, एएसपी क्राइम, एसीसीयू प्रभारी सचिन सिंह समेत क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और फरार आरोपियों की तलाश में रायपुर सहित आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर जांच शुरु कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबुतों के आधार पर बदमाशों की खोजबीन की गई.
खरोरा मामले में आरोपी खिलेश उर्फ दादू, विक्की उर्फ विकास साहू और ओमकार साहू को गिरफ्तार किया गया है. वहीं तिल्दा नेवरा मामले में खिलेश, विक्की और एक नाबालिग को पकड़ा गया. ये सभी आरोपी खरोरा के ही निवासी है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल, नगदी रकम, दो बाइक और दो धारदार हथियार जब्त किए हैं.
आरोपी
खिलेश कुमार उर्फ दादू उर्फ विकास साहू उम्र 19 साल निवासी सारागांव भाठापारा थाना खरोरा जिला रायपुर
विक्की उर्फ विकास साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम निलजा वार्ड क्र. 14 थाना खरोरा रायपुर
ओमकार साहू उर्फ कोंदा उम्र 22 साल निवासी ग्राम निलजा पवनी रोड थाना खरोरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



