लैब टेक्नीशियन पर जूनियर डॉक्टर से मारपीट का आरोप, हड़ताल पर जूडो सदस्य, प्रबंधन पर लगाया दबाव बनाने के गंभीर आरोप
Lab technician accused of assaulting junior doctor; Judo members on strike, serious allegations of pressure against management
बिलासपुर : बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक लैब टेक्नीशियन द्वारा जूनियर डॉक्टर के साथ कथित बदसलूकी और थप्पड़ मारने की घटना के बाद शनिवार को जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जूडो) आक्रोशित हो गया. जूडो सदस्यों ने सिम्स के मुख्य गेट पर करीब एक घंटे तक धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की.
मिली जानकारी के मुताबिक रेडियो विभाग में पदस्थ जूनियर डॉक्टर को लैब टेक्नीशियन मनीष कुमार सोनी ने थप्पड़ मार दिया था. इस घटना की शिकायत करने पर सिम्स प्रबंधन लैब टेक्नीशियन को मानसिक तौर पर बीमार करार दे दिया. जूनियर डॉक्टर लैब टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए सिम्स प्रबंधन पर काम पर वापस लौटने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है.
प्रदर्शन के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने 'सुरक्षा नहीं तो काम नहीं' और 'हिंसा नहीं चलेगी' जैसे नारे लगाए. उन्होंने सिम्स प्रबंधन पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया.
सिम्स प्रबंधन ने इस घटना पर कहा कि संबंधित लैब टेक्नीशियन मानसिक रुप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है. करीब एक घंटे के प्रदर्शन के बाद डीन रमणेश मूर्ति ने डॉक्टरों से बातचीत की और दावा किया कि हड़ताल खत्म हो गई है. उन्होंने यह भी बताया कि जूडो की तरफ से कथित घटना की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. डीन ने आश्वासन दिया कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



