खाना नहीं बनाने पर पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, जला दिया चेहरा, फरार आरोपी पति अवतार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wife beaten to death with a stick for not cooking, face burned, absconding accused husband Avtar arrested by police
सूरजपुर : रात में खाना नहीं बनाने से बढ़े विवाद का दर्दनाक अंत हुआ. पति ने गुस्से में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद फरार पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के भट्ठापारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अवतार सिंह ने रात में खाना नहीं बनाने के विवाद पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.
वारदात की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले पंचनामा की कार्रवाई को अंजाम दिया. जिसके बाद फरार आरोपी पति की तलाश करते हुए उसे पकड़ने में कामयाबी पाई. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



