दहेज के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर फांसी के फंदे पर लटका दिया शव, पति और ससुराल वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wife was killed due to dowry, then her body was hanged, husband and in-laws were arrested and sent to jail by the police

दहेज के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर फांसी के फंदे पर लटका दिया शव, पति और ससुराल वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

धमतरी/भखारा : सरकार के तमाम जागरुकता अभियान के बाद भी समाज मे आज भी कुछ दहेज के दानव मौजूद हैं. जो दहेज के नाम पर जान लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं. कुछ ऐसा ही मामला धमतरी जिले में आया है. जहां एक नवविवाहिता को दहेज की बात को लेकर पति और उसके सास-ससुर ने मौत के घाट उतार दिया. भखारा थाना पुलिस ने इस मामले में मृतिका के पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2024 में मृतिका नोमेश्वरी साहू की शादी ग्राम डोम निवासी तिजेंद्र साहू के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही मृतिका के पति और सास-ससुर दहेज कम लाने की बात को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे. वही 26 जनवरी 2025 को इसी बात को लेकर मृतिका के पति और सास- ससुर ने उसकी हत्या कर दिया और घटना को फांसी का रुप देने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया.
खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कत्ल की बात सामने आई. जिस पर पुलिस ने मृतिका के पति और सास-ससुर को हिरासत को लेकर कड़ाई से पूछताछ किया. पूछताछ में तीनों आरोपियों ने दहेज की बात को लेकर कत्ल करना कबूल किया. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इस मामले की कार्यवाही में श्रीमती रागिनी मिश्रा एसडीओपी. कुरुद,थाना प्रभारी भखारा निरीक्षक लेखराम ठाकुर, सउनि. दिनेश सोनकर, नीरज दुबे, आरक्षक हरिशंकर सिन्हा, खुमान साहू, दुष्यंत सिन्हा और सागर मिश्रा का विशेष योगदान रहा.
आरोपी
01 पति तिजेन्द्र साहू पिता मिश्री लाल साहू उम्र 26 साल
02 ससुर मिश्री लाल साहू पिता स्व ईतवारी राम साहू उम्र 51 साल
03 सास फगनी बाई साहू पति मिश्री लाल साहू उम्र 45 साल
सभी साकिन डोमा थाना भखारा जिला धमतरी छ. ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI