सैप्टिक टैंक के पास सोक पीट में भरे जल में नहाने उतरे 3 बच्चे, लोगों ने फौरन निकाला बाहर, एक बच्चे की मौत, दो बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी
3 children went to bathe in the water filled in soak pit near the septic tank, people immediately took them out, one child died, two children are undergoing treatment in the hospital
रायपुर : रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पानी गर्मी के चिलचिलाती गर्मी के मौसम में देखकर तीन बच्चे नहाने के लिए उतर गए. जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, फौरन बच्चों का बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया गया. इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई है. वहीँ दो बच्चों का इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत गुलमोहर पार्क पीएम वाय कॉलोनी में सैप्टिक टैंक के पास के सोक पीट में भरे जल में 3 बच्चे उसमें शायद नहाने के लिए नीचे पानी में उतरे. उन्हें पानी में उतरते देखकर जनसामान्य ने सभी को फौरन बाहर निकाला. उन सभी 3 बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इनमें से एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत ही गई. बाकी दो बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है बताया जा रहा है कि इन गड्ढों में पानी भरा हुआ था, डूबे बच्चों की उम्र करीब 5 से 7 साल है.
घटना के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और हालत को संभाला. वहीं नगर निगम की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. कॉलोनीवासियों ने नारेबाजी कर निगम प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.
ऐसा ही एक हादसा एक दिन पहले रायपुर के छत्तीसगढ़ नगर में हुआ. जहां राहगीरों के प्रयास से एक बच्चे को बचा लिया गया. जो सड़क पर खेलते समय गड्ढे में गिर गया था. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
जिसमें एक तीन साल का बच्चा चलते-चलते अचानक गिर गया. गनीमत रही कि एक बाइक सवार ने इसे देख लिया और उसने फौरन बाइक फेंक कर गड्ढे में छलांग लगा दी और बच्चे को पानी में डूबने से बचा लिया.
जरा सोचिए, अगर राहगीरों की नजर इस बच्चे पर नहीं पड़ती तो यहां भी बड़ा हादसा हो सकता था. आपको बता दें कि रायपुर नगर निगम द्वारा किया जा रहा बेतरतीब निर्माण जानलेवा साबित हो रहा है.
नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने इस बारे में नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता पीएम वाय योगेश यदु, उप अभियंता पीएमवाय श्रीमती अंकिता अग्रवाल और पीएमवाय योजना के सम्बंधित अनुबंधित ठेकेदार मेसर्स मधुसूदन अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे लिखित स्पष्टीकरण मांगा है.
इस मामले में एक बच्चे की मौत हो चुकी है. जिसके बाद कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. अब देखने वाली बात ये है कि आगे क्या कार्यवाही होती है?. या फिर मामला ठन्डे बस्ते में दाल दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



