कीटनाशक पीने से 3 की मौत, एक ने शराब के साथ, दूसरे ने खेत और तीसरे ने घर में पिया, तीनों का कोई कनेक्शन नहीं, इलाके में मचा हड़कंप

3 died due to drinking pesticide, one drank it with alcohol, the second in the field and the third in the house, all three had no connection, created panic in the area.

कीटनाशक पीने से 3 की मौत, एक ने शराब के साथ, दूसरे ने खेत और तीसरे ने घर में पिया, तीनों का कोई कनेक्शन नहीं, इलाके में मचा हड़कंप

धमतरी : धमतरी में कीटनाशक पीने से 3 लोगों की मौत हो गई. एक ने शराब के साथ, दूसरे ने खेत और तीसरे ने घर में पिया, तीनों का आपस में कोई कनेक्शन नहीं है.
मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों की पहचान नगरी निवासी जेलूराम नेताम उम्र 40 साल, संबलपुर के राकेश कुमार निषाद उम्र 43 साल और गातापार निवासी टेकराम यादव उम्र 47 साल के रुप में हुई है. खुदकुशी करने की वजह साफ नहीं हो पाई है.
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने मड़ई मेले के दूसरे दिन शराब के साथ जहर का पी लिया. जबकि दूसरे ने खेत और तीसरे ने घर में जहर पी लिया. तीनों अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं. 
अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर निवासी राकेश कुमार निषाद ने एक फरवरी को मड़ई मेला में जहर पी लिया. जिसे इलाज के लिए सबसे पहले जिला अस्पताल धमतरी लाया गया. हालत नाजुक होने पर उसे नंदा अस्पताल लेकर गए. यहां इलाज के दौरान 11 फरवरी की रात उसकी मौत हो गई.
जामगांव थाना क्षेत्र के गातापार निवासी टेकराम यादव ने 3 फरवरी को अपने खेत में जहर सेवन कर लिया था. जिसे इलाज के लिए धमतरी के मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां इलाज के दौरान 11 फरवरी की रात उसकी मौत हो गई.
नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम नेगीनाला निवासी जेलू राम नेताम ने 11 फरवरी को अपने घर में जहर सेवन कर लिया था. जिसे इलाज के लिए धमतरी के मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां इलाज के दौरान 11 फरवरी की शाम उसकी मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने बुधवार को तीनों का पोस्टमॉर्टम कर शव उनके परिजन को सौंप दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI