हाईवे ढाबा की छत पर 52 परियों के खेल का मजा ले रहे ढाबा मालिक समेत 5 जुआरी गिरफ्तार, आरोपियों से नगद रकम समेत पिस्टल बरामद

5 gamblers including the Dhaba owner who were enjoying the game of 52 fairies on the roof of the Highway Dhaba were arrested, pistol along with cash was recovered from the accused

हाईवे ढाबा की छत पर 52 परियों के खेल का मजा ले रहे ढाबा मालिक समेत 5 जुआरी गिरफ्तार, आरोपियों से नगद रकम समेत पिस्टल बरामद

रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा और पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने और खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने और इस पर प्रभावी रुप से रोक लगाने जरुरी दिशा निर्देश दिये गए हैं. जिस पर सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग और सूचना इकठा कर इस बारे में सूचना इकठ्ठा की जा रही है. 
इसी कड़ी में 7 मार्च 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत ग्राम अटारी रोड स्थित हाईवे ढ़ाबा के छत पर कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 05 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगद रकम 72,400/- रुपये, ताशपत्ती, 5 नग मोबाईल फोन, 2 नग मोटर सायकल, 1 नग चारपहिया वाहन और 1 नग पिस्टल जुमला कीमत करीब 7,50,000/- रुपये जप्त कर जुआरियों के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 77/25  छ.ग. की जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं धारा 112 बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक सुनील दास थाना आमानाका, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, सउनि फूलचंद राम भगत, शंकर धु्रव, प्रेमराज बारिक, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, विजय पटेल, आशीष त्रिवेदी, वीरेन्द्र भार्गव, आर. किसलय मिश्रा, राकेश पाण्डेय, अभिषेक सिंह, राकेश सोनी, प्रवीण मौर्या, प्रदीप साहू, विजय बंजारे, राहुल गौतम की अहम भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01. राजा बघेल पिता बउआ बघेल उम्र 38 साल निवासी तेलीबांधा सतनामी पारा थाना तेलीबांधा रायपुर
02. यश संतवानी पिता राजेश संतवानी उम्र 18 साल पता भोपाली कॉलोनी तेलीबांधा रायपुर
03. हरीश चंद्राकर पिता दीनबन्धु चंद्राकर उम्र 37 साल पता गली नम्बर 7 तेलीबांधा रायपुर
04. शेख फ़ैयाज पिता शेख शाहदुल उम्र 33 साल पता तेलीबांधा कांसीराम नगर गली नम्बर 2, सुलभ के पास थाना तेलीबांधा रायपुर
05. शुभम चंद्राकर पिता स्व गोरेलाल चंद्रकार उम्र 28 साल पता ग्राम बोरिद आरंग ब्लॉक, थाना आरंग रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI