महिला दिवस पर महिलाओं को बनाया बंधक, किस्त न पटाने पर परिवार को बाहर निकाले बिना बैंक ने कर दिया घर सील, परिजनों ने थाने में मचाया हंगामा
Women were held hostage on Women's Day, on not paying the installment, the bank sealed the house without evicting the family, the family members created a ruckus in the police station
रायपुर : जब पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान कर रही है. तो दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन छत्तीसगढ़ के देवेंद्र नगर में नागरिक बैंक के कर्मचारियों ने दो महिलाओं और एक बच्चे को घर में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया. लोन की कुछ किस्तें बकाया रहने की वजह से बैंक ने घर सील कर दिया. घर में मौजूद महिलाओं ने मदद की गुहार लगाई. लेकिन बैंक कर्मियों ने घर को सील कर दिया. परिजनों ने देवेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और जोरदार हंगामा किया.
मिली जानकारी के मुताबिक देवेंद्र नगर इलाके में एक परिवार ने बैंक से लोन लेकर घर खरीदा था. लेकिन कुछ समय से लोन की किश्तें बकाया थी. बैंक कर्मी घर सील करने पहुंचे और बिना यह देखे कि घर के अंदर लोग मौजूद हैं. उन्होंने देर शाम कोर्ट की नोटिस का चस्पा करते हुए देवेन्द नगर सेक्टर-2 / सी 198 के मकान को सील कर दिया.
उस दौरान घर पर दो महिलाओं और दो बच्चे मौजूद थे जिनमें 72 वर्षीय एक वृद्धा भी शामिल हैं जिसका गंभीर बीमारी की वजह से डायलिसिस चल रहा है. घर के अंदर फंसी महिलाओं ने मदद के लिए चिल्लाना शुरु किया. लेकिन बैंक कर्मियों ने उनकी बात अनसुनी कर दी.
घटना की खबर मिलते ही जब परिजन घर पहुंचे. तो देखा कि घर पूरी तरह से सील था. परिजन और सिख समाज के लोग देवेंद्र नगर थाने पहुंचे और बंधकों को छुड़ाने की मांग करते हुए देवेंद्र नगर थाने में जमकर हंगामा किया.
बता दें कि देवेन्द नगर सेक्टर-2 / सी 198 में रहने वाली महिलाओं ने 5 साल पहले महिला नागरिक बैंक से कर्ज लिया था. उसके बाद करोना काल में आर्थिक हालत गड़बड़ाने की वजह से वह किश्त नहीं पटा पा रही थी और यह मामला विवादस्पद होने के बाद कोर्ट में चला गया. जहां न्यायिक मजिस्टेट की अदालत में सील करने के आदेश दिया. उसके मुताबिक एसडीएम के अमले के साथ बैंक कर्मियों ने महिला के देवेन्द नगर सेक्टर-2 / सी 198 घर जाकर पूरे मकान को कोर्ट की नोटिस चस्पा कर सील कर दिया. उन्होंने फौरन पुलिस को खबर दी और देवेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



