13 साल की नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म, 6 महीने बाद गांव लौटा तो पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता गर्भवती

A 13-year-old minor was raped by threatening to kill her, when he returned to the village after 6 months, the police arrested the accused, the victim became pregnant

13 साल की नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म, 6 महीने बाद गांव लौटा तो पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़िता गर्भवती

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के रामानुजगंज थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है.  यहां 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के चूतरु गांव निवासी रामविचार भुइयां उम्र 19 साल के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजनों को पता चला कि नाबालिग गर्भवती है. इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया. वहीं आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t