तालाब में 2 साल की मासूम के डुबने से गई जान, बच्ची की मौत से गांव और परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
A 2-year-old innocent died after drowning in a pond, the village and family are mourning the death of the girl, police is investigating
बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिले में सीपत के सुखरी तालाब में 2 साल की मासूम बच्ची के डुबने से मौत हो गई है. मासूम की मौत से गांव और परिवार में मातम पसर गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची के पिता संतराम गोंड पिता रिखीराम उम्र 29 साल थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 मई 2025 को शाम करीब 4:30 बजे पड़ोसी भतीजा आर्यन ने बताया कि संतराम की बेटी कुमारी भगवती उम्र 2 साल सुखरी तालाब सीपत के पानी में डूब गई है. और पानी में उफल रही है. जिसे निकालकर इलाज के लिए सीपत अस्पताल लाया गया जहां नर्स द्वारा मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने मृतिका कुमारी भगवती गोंड का शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया. सीपत पुलिस द्वारा जांच की जा रही है जांच पर प्रथम दृष्टया ऐसा माम्लुम हो रहा है कि सूचक का घर और सुखरी तालाब दोनों लगा हुआ है. संतराम के बाड़ी में तालाब लगा हुआ है. बच्ची खेलते हुए तालाब में जाने से ही पानी में डूब गई है. जिससे मौत हुई है. मासूम की मौत से गांव और परिवार में मातम पसर गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



