प्लांट में 25 फीट की ऊंचाई से गिरा 60 टन वजनी ऐश टैंक, मची मची चीख-पुकार, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल, लापरवाही पर उठे सवाल

A 60 tonne ash tank fell from a height of 25 feet in the plant, causing a lot of commotion, 3 workers died, many injured, questions raised on negligence

प्लांट में 25 फीट की ऊंचाई से गिरा 60 टन वजनी ऐश टैंक, मची मची चीख-पुकार, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल, लापरवाही पर उठे सवाल

बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिले में सीपत एनटीपीसी प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान प्री एयर हिटर प्लेटफार्म के टूट कर गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. वहीं 10 से 15 मजदूर घायल हो गए. यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के सीपत में एनटीपीसी का प्लांट है. एनटीपीसी प्लांट के बॉयलर यूनिट नंबर 5 में आज दोपहर 12 बजे प्री एयर हीटर प्लेटफार्म मेंटेनेंस का काम चल रहा था. इस दौरान मजदूर काम में लगे थे और शटडाउन के दौरान मरम्मत का काम किया जा रहा था. लोहे का भारी भरकम प्री एयर हीटर प्लेटफार्म एक जगह से दूसरे जगह ले जाया जा रहा था. तकनीकी गड़बड़ी की वजह से चैन टूटने से भारी अचानक भरकम लोहे के स्ट्रक्चर का एक हिस्सा 25 फीट की ऊंचाई से नीचे मजदूरों पर गिर गया. इस हादसे में श्याम साहू (निवासी- पोड़ी, सीपत की मौत हो गई है. मृतक श्याम साहू अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. जिससे गांव में शोक की लहर है.
घायलों की हालत नाजुक होने पर दो मजदूरों को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया. वहीं अन्य 3 मजदूरों का इलाज एनटीपीसी अस्पताल में जारी है.
जिस समय हादसा हुआ बॉयलर के अंदर यूनिट क्रमांक 5 में 10 से 15 मजदूर काम कर रहे थे. जिनमें से तीन मजदूरों की मौत की खबर आई है. हालांकि एनटीपीसी की ओर से सिर्फ एक मौत की पुष्टि की गई है. जबकि सूत्रों के अनुसार भारी भरकम स्ट्रक्चर के गिरने से पांच मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए थे. जिनमें तीन की मौत हो गई है. कुल 10 से 15 मजदूर घटना में घायल हुए हैं.
घायल मजदूर पोड़ी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची. मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया . मौके पर पहुंचे सीपत टीआई गोपाल सतपथी ने बताया कि मृतकों की तादाद की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है. अभी रेस्क्यू का काम जारी है. रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही कोई पुख्ता जानकारी दी जा सकेगी.
प्रारंभिक जांच में मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्लेटफॉर्म की जर्जर हालत सामने आ रही है. पुलिस और श्रम विभाग इस हादसे में प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करने में जुटे हैं.
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है. मजदूर संगठनों ने आरोप लगाया कि एनटीपीसी प्रबंधन मेंटेनेंस के दौरान मजदूरों की सुरक्षा को लेकर लापरवाह है और हादसा इसी का नतीजा है. संगठनों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और घायलों को बेहतर इलाज की मांग की है. एनटीपीसी प्रबंधन ने हादसे पर शोक जताया है और जांच के आदेश दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB