बोरसी में धान कटाई के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आई 62 वर्षीय महिला की मौत, मचा हड़कंप, गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

A 62-year-old woman died after being hit by a tractor while harvesting paddy in Borsi, causing widespread panic and mourning in the village, with police investigating.

बोरसी में धान कटाई के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आई 62 वर्षीय महिला की मौत, मचा हड़कंप, गांव में शोक का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम बोरसी से एक दुखद घटना सामने आई है. जहां खेत में काम करने गई 62 साल की कलम बाई जांगड़े की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक कलम बाई सुबह की समय अपने खेत में सिला सिलाने का काम कर रही थीं. उसी दौरान खेत में एक हार्वेस्टर और करीब 4 से 5 ट्रैक्टर काम कर रहे थे. मृतका के दामाद का कहना है कि उसी समय किसी वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ होगा. लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कौन-सा वाहन दुर्घटना का कारण बना.
इस हादसे की खबर मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस फिलहाल मामले जांच कर रही है. इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t