सड़क पर गड्ढों की वजह से पलटी बस, एक यात्री की मौत, कई घायल, हादसे का वीडियो आया सामने, खराब सड़को के चलते लगातार हो रहे हादसे
A bus overturned due to potholes on the road, killing one passenger and injuring several others. Video of the accident surfaced. Accidents continue to occur due to poor roads.
बिलासपुर : बिलासपुर/बेलगहना-मंगलवार की शाम मरवाही से बिलासपुर जा रही यात्री बस केंदा घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है. वहीं कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह मामला कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र केंदा के पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र का है.
मरवाही से बिलासपुर आ रही यात्री बस मंगलवार देर रात गंभीर हादसे का शिकार हो गई. घटना केंदा घाटी स्थित बंजारी माता मंदिर के पास हुई. जहां सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में करीब 25 यात्री सवार थे. हादसे के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई.
खबर मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह पुलिस दल और डायल 112 की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. राहत-बचाव कार्य तेजी से शुरु किया गया. यशपाल कंवर समेत घायल यात्रियों को रतनपुर अस्पताल भेजा गया. जहां डॉक्टरों ने यशपाल सिंह उम्र 19 साल निवासी सेमरी चौकी बेलगहना को मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चीरघर भेजा गया. वहीं गंभीर रुप से घायल तीन यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया. एक अन्य यात्री का इलाज रतनपुर में जारी है.
चश्म्दीएदों के मुताबिक दीप ट्रेवल्स की बस मरवाही से बिलासपुर की तरफ जा रही थी. बस जैसे ही बंजारी माता मंदिर के मोड़ के पास पहुंची. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क से उतरकर पलट गई. हादसा इतना भयानक था कि कई यात्री सीटों से उछलकर बाहर फेंका गए. स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में पुलिस की मदद की. बस अर्जुन कश्यप नामक चालक चला रहा था.
केंदा से बंजारी घाट तक की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है. इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालक रोज जोखिम उठाकर सफर करते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं. भारी वाहनों का नियंत्रण बिगड़ना आम बात है. वहीं बाइक सवार भी अक्सर गिरकर घायल होते रहते हैं. कई साल से ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



