समोदा में बाइक-स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर, युवक और बुजुर्ग की मौके पर मौत, इधर दुसरे सड़क हादसे में मां-बेटी की गई जान, जांच में जुटी पुलिस

A bike and scooter collided in Samoda, killing a young man and an elderly man on the spot. Meanwhile, a mother and daughter lost their lives in another road accident; police are investigating.

समोदा में बाइक-स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर, युवक और बुजुर्ग की मौके पर मौत, इधर दुसरे सड़क हादसे में मां-बेटी की गई जान, जांच में जुटी पुलिस

आरंग/समोदा : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र की नगर पंचायत समोदा में बाइक और स्कूटी के आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. खबर मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया.
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि हादसा समोदा-कुसमुंद रोड पर नहर के पास हुआ. बाइक बजाज एवेंजर नम्बर CG 04 MB 5669 पर ग्राम सुंद्रावन, थाना पलारी जिला बलौदाबाजार निवासी उमेश कुर्रे उम्र 19 साल सवार था. दूसरी तरफ स्कूटी एक्टिवा नम्बर CG 04 LS 4191 ग्राम तुलसी, थाना खरोरा निवासी तिहारुराम साहू उम्र 60 साल चला रहे थे.
हाई-स्पीड में विपरीत दिशा से आ रहे दोनों वाहनों की नहर के पास जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को हबर दी. जिसके बाद आरंग थाना टीम ने घटनास्थल पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और मर्चुरी भेज दिया.
दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक तेज रफ्तार और सड़क के संकरे हिस्से पर अचानक सामने आ जाने से यह हादसा हुआ होगा.
घटना से दोनों गांवों में शोक का माहौल है. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विस्तृत जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मां बेटी की मौत

दूसरा हादसा- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है. हादसा सारंगढ़-रायगढ़ मार्ग के पास टेगनापाली पेट्रोल पंप के पास हुआ है. रविवार को दो बाइकों में भीषण टक्कर हो गई. जिसमे मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक भीखमपुरा के रहने वाले परिवार निजी काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे. बाइक पर विजय महर्षि, पत्नी कल्याणी और बेटी श्रेया सवार थे. वहीँ सामने से बासिनबहरा के दो युवक आदित्य साहू और उतरा सिदार पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर निकल रहे थे. इसी बीच दोनों बाइक की सामने सामने से जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कल्याणी महर्षि और श्रेया महर्षि की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t