अंधे कत्ल’ की सुलझी गुत्थी, लिव-इन पार्टनर ने ही की हत्या, भाई और दोस्त के साथ मिलकर नाले में फेंकी लाश, एक थप्पड़ की सजा में मिली मौत

A case of blind murder is solved; live-in partner kills, along with brother and friend, dumps body in drain; death is punishment for a slap.

अंधे कत्ल’ की सुलझी गुत्थी, लिव-इन पार्टनर ने ही की हत्या, भाई और दोस्त के साथ मिलकर नाले में फेंकी लाश, एक थप्पड़ की सजा में मिली मौत

दुर्ग/भिलाई : दुर्ग पुलिस ने सुपेला अंडरब्रिज के पास नाले में बोरे में मिली महिला की लाश के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है. महिला की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने ही की थी. इस वारदात में आरोपी के भाई और एक ऑटो चालक दोस्त ने शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बीते 13 दिसंबर 2025 की सुबह चंद्रा मौर्या टॉकीज अंडरब्रिज के पास एक नाले में जूट और प्लास्टिक के बोरों में बंधा हुआ एक अज्ञात महिला का शव मिला था. शव को रस्सी से इस तरह बांधा गया था कि वह छोटा दिखे. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी. पुलिस ने धारा 103 और 238 (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
शव की शिनाख्त करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी. पुलिस ने मृतिका के हाथ पर बने ‘गोदना’ (टैटू) और उसकी चूड़ियों की जानकारी सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रसारित की. इसे देखकर 17 दिसंबर को कृष्णा नगर निवासी आमरौतिन निर्मलकर थाने पहुंची और मृतिका की पहचान अपनी बेटी आरती उर्फ भारती निर्मलकर के रुप में की.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरती पिछले 4-5 महीनों से कोसानगर निवासी तुलाराम बंजारे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. पूछताछ के दौरान आरोपी तुलाराम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
आरोपी ने बताया कि 5 दिसंबर की रात दोनों ने साथ में शराब पी थी. इसी दौरान विवाद हुआ और आरती गाली-गलौज करने लगी. गुस्से में आकर तुलाराम ने आरती का सिर दीवार पर दे मारा. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मौत के बाद आरोपी ने आरती की नाइट पहनने के कपड़े (नाइटी) उतारकर चूल्हे में जला दिया. उसने शव के पैर घुटनों से मोड़कर रस्सी से बांधे और उसे दो बोरों में भरकर ऊपर से काला प्लास्टिक लपेट दिया.
शव को ठिकाने लगाने के लिए तुलाराम ने अपने भाई गोवर्धन बंजारे और ऑटो चालक दोस्त शक्ति भौयर को बुलाया. रात के करीब 3 बजे तीनों ने ऑटो में लाश लादकर उसे अंडरब्रिज के पास नाले में फेंक दिया. पकड़े जाने के डर से तुलाराम ने मोहल्ले में झूठ फैला दिया कि आरती अपने पिता का इलाज कराने नागपुर गई है और उसने अपनी मां को रहने के लिए घर बुला लिया.
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी तुलाराम बंजारे आदतन अपराधी है और पहले भी हत्या और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है. पुलिस ने आरोपी के घर से टूटी हुई चूड़ियां और रस्सी के टुकड़े जैसे अहम सबूत भी बरामद किए हैं.
गिरफ्तार आरोपी
मुख्य आरोपी (लिव-इन पार्टनर) तुलाराम बंजारे उम्र 33 साल कोसानगर सुपेला भिलाई
आरोपी का भाई गोवर्धन बंजारे उम्र 28 साल कोसानगर सुपेला भिलाई
ऑटो चालक (सहयोगी) शक्ति भौयर उम्र 42 साल कोसानगर सुपेला भिलाई
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t