केस में फंसाने की धमकी देकर कॉन्स्टेबल ने ली 1 लाख रिश्वत!, पीड़ित- सरकारी क्वॉर्टर में बुलाकर धमकाया, जमीन गिरवी रखकर दिया पैसा
A constable took a bribe of Rs 1 lakh by threatening to implicate him in a case. The victim – called to a government quarter and threatened, mortgaged his land and paid the money.
बिलासपुर/पचपेड़ी : एक पुलिस वाले कर्मी का एक लाख रुपए वसूली करने का मामला सामने आया है. युवक ने आबकारी एक्ट के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूली करने का आरोप लगाया है. पुलिसकर्मी के रुपए लेने का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें पुलिसकर्मी एक महिला के सामने रुपए का बंडल रखी है. जिसे पुलिसकर्मी गिनते नजर आ रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है.
दरअसल मानिकचौरी निवासी जोगी नायक ने अपनी शिकायत में बताया कि वो आम नागरिक है. बीते 6 अक्टूबर की शाम हेड कांस्टेबल हरवेंद्र खूटे ने उसे पचपेड़ी थाने के सरकारी क्वार्टर में बुलाया. जहां आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे. चारों पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे धमकाया कि उसके खिलाफ “गुंडा-बदमाश” का केस दर्ज होगा. साथ ही 50 लीटर शराब की जब्ती बनाकर उसे जेल भेज दिया जाएगा.
आरोप है कि दरअसल, 6 अक्टूबर की शाम मानिकचौरी के रहने वाले जोगी नायक को हेड कॉन्स्टेबल हरवेंद्र खुंटे ने पचपेड़ी थाने के सरकारी क्वार्टर में बुलाया था. इस दौरान आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे.
सरकारी क्वार्टर में चारों पुलिसकर्मियों ने मिलकर जोगी नायक को जमकर डराया धमकाया. जोगी नायक के खिलाफ गुंडा-बदमाश का केस दर्ज करने की धमकी दी. साथ ही 50 लीटर शराब की जब्ती बनाकर जेल भेजने की धमकी दी। इससे जोगी नायक घबरा गया.
पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ने के बदले 2 लाख रुपये की मांग की. जेल जाने के डर सहमे जोगी नायक ने 1 लाख 5 हजार रुपए में सौदा तय किया. पीड़ित जोगी नायक ने बताया कि पुलिसकर्मियों को देने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे. जिस पर उसने अपनी जमीन गिरवी रखकर पैसे का इंतजाम किया. जिसके बाद आरक्षक को घर बुलाकर पैसे दिए. पीड़ित युवक ने आरक्षक को 1 लाख 5 हजार रुपए देने का वीडियो बना लिया. वीडियो में उसकी पत्नी आरक्षक को पैसे दे रही है. जिसे पुलिसकर्मी गिन रहा है. आरक्षक के सामने रुपयों का बंडल भी नजर आ रहा है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.
पीड़ित जोगी नायक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर शिकायत की है. आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर, मुरीत बघेल और हरवेंद्र खुंटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



