तालाब में नहाते समय डूबने से पांच वर्षीय मासूम बालक की मौत, इधर नदी में डूबे दूसरे युवक आशीष भोई का शव बरामद, युवती की तलाश जारी
A five-year-old boy drowned while bathing in a pond. The body of another youth, Ashish Bhoi, who drowned in the river, was recovered. The search for the young woman continues.
तालाब में नहाते समय डूबने से पांच वर्षीय मासूम बालक की मौत
धमतरी/नगरी : धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया. यहां पांच वर्षीय बालक दिव्यांशु साहू पिता दीपक साहू की तालाब में डूबने से मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक दिव्यांशु स्कूल से घर लौटते समय नहाने के लिए गांव के तालाब चला गया था. देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की तो उन्हें पता चला कि बच्चा तालाब की तरफ़ गया था. कुछ देर बाद यह दुखद समाचार मिला कि बालक की तालाब में डूबने से जान चली गई.
हादसे की खबर पर सिहावा पर सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच कर रही है. मासूम की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
नदी में डूबे दूसरे युवक आशीष भोई का शव बरामद, युवती की तलाश जारी
जांजगीर-चांपा : देवरी पिकनिक स्पॉट पर हसदेव नदी में डूबे युवकों में से एक का शव 15 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज में मिल गया. रविवार को दिनभर सर्च ऑपरेशन चलता रहा. लेकिन अभी दो अन्य का पता नहीं चल सका.
शनिवार को बिलासपुर से पांच दोस्त, लक्ष्मी शंकर उम्र 30 साल, मोनिका सिन्हा उम्र 30 साल, स्वर्णरखा ठाकुर उम्र 30 साल, अंकुर ठाकुर कुशवाहा उम्र 28 साल और आशीष भोई उम्र 26 साल देवरी घूमने पहुंचे थे. पिकनिक के दौरान सभी नदी में नहाने उतर गए. अचानक तेज धार से अंकुर, स्वर्णरखा और आशीष बह गए और भंवर में फंस गए.
मोनिका और लक्ष्मी ने बचाने की कोशिश की. लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए. मदद के लिए उन्होंने शोर मचाया। मगर आसपास कोई नहीं था. देखते ही देखते तीनों पानी में समा गए. ग्रामीणों को खबर मिलने पर पुलिस को खबर दी गई. रात होने से खोज रोकनी पड़ी.
रविवार सुबह फिर रेस्क्यू शुरु हुआ और सत्तीगुड़ी एनीकट पार कर कुदरी बैराज के पास अंकुर कुशवाहा का शव मिला. बताया जा रहा है कि स्वर्णरखा का शव भी एनीकट के पास कुछ देर के लिए दिखाई दिया लेकिन पानी के अंदर चला गया. आशीष भोई का भी अब तक कोई पता नहीं चला है.
तेज धार और गहराई की वजह से बचाव अभियान कठिन बना हुआ है. पुलिस, एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों और मछुआरों की मदद ली जा रही है. ड्रोन से भी तलाश जारी है. सत्तीगुड़ी एनीकट में जब शव तलाश की कोशिश हो रही थी. तब मोटर बोट पानी की रफ्तार में गेट में फंस गई. उसे निकालने के लिए मड़वा पावर प्लांट से हाइड्रा बुलानी पड़ी, जिससे खोज चार घंटे रुकी रही.
अंकुर का शव मिलने से परिवार में शोक फैल गया है. वहीं स्वर्णरेखा और आशीष के लिए दुआएं और उम्मीदें जारी हैं
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



