राजधानी में लड़कों के गुट ने की मारपीट, युवक पर ईंट से हमला, दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटने का वीडियो वायरल, लोगों में दहशत का माहौल
A group of boys beat up in the capital the youth was attacked with a brick the video of him running and beating him with sticks went viral an atmosphere of panic among the people
रायपुर : रायपुर में चार-पांच लड़कों के गुट ने एक युवक के साथ मारपीट की. इस दौरान युवक पर ईंट फेंककर भी हमला किया है. इस दौरान जब युवक जान बचाने नेशनल हाइवे के किनारे नरेश इलेक्ट्रॉनिक शोरुम में घुसा तो आरोपी वहां भी घुस गए. युवक से बांस के डंडे से जमकर मारपीट की।.यह मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक वारदात रविवार रात पौने 9 बजे की है. इस दौरान वहां पर हंगामा के हालात बने रहे. बदमाशों की गुंडागर्दी और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में दिख रहा है कि चार-पांच लड़कों ने एक युवक का पीछा कर उसे घेर लिया. सभी के हाथ में बांस के डंडे और ईंट थे. वे लगातार युवक पर वार करने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उनके बीच गाली-गलौज होने पर शोरुम के अंदर मौजूद स्टाफ भी बाहर आ गया.
इसी बीच आरोपियों ने युवक के सिर पर ईंट फेंककर हमला कर दिया. इसके बाद उन्होंने युवक को डंडे से पीटना शुरु कर दिया. युवक ने खुद को बचाने के लिए डंडों को अपने हाथ में पकड़ रहा था. लेकिन वह वार करते रहे.
शोरुम के अंदर महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थे. जो इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने आए थे. जब उन्होंने यह नजारा देखा तो वे डर गए और अंदर की तरफ भागे. कुछ देर बाद स्टाफ ने बीच-बचाव कर मारपीट को शांत कराया. घटना के बाद आरोपी लड़के मौके से फरार हो गए.
हालांकि कि इस मामले में राजेन्द्र नगर पुलिस की कार्रवाई की खबर नहीं है. आरोपी लड़के और घायल युवक कौन था. ये जानकारी जांच के बाद साफ हो पाएगी. वायरल वीडियो को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



