पूर्व सरपंच और जनपद सदस्य पत्नी की जोड़ी का बड़ा कांड, जनता की सेवा छोड़ ‘नेता’ बनकर लूटा, दूसरे की जमीन बेचकर दोनों फरार

A major scandal involving a former sarpanch and his wife, a district council member, abandoned public service and became a "politician" to loot, selling other people's land and then fleeing.

पूर्व सरपंच और जनपद सदस्य पत्नी की जोड़ी का बड़ा कांड, जनता की सेवा छोड़ ‘नेता’ बनकर लूटा, दूसरे की जमीन बेचकर दोनों फरार

जांजगीर : जांजगीर की चांपा पुलिस ने दूसरे की ज़मीन को अपना बताकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने के मामले में कोसमंदा के पूर्व सरपंच गौतम राठौर और उनकी पत्नी, जनपद सदस्य शारदा राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है. गौतम राठौर के खिलाफ पहले से ही एक अन्य मामले में चांपा थाना में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज है और आरोपी गौतम राठौर फ़रार है.
ज़मीन के मामले में 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी पत्नी शारदा राठौर भी फरार हो गई हैं. पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है. लेकिन दोनों आरोपी पति-पत्नी पकड़ में नहीं आ सके हैं.
दरअसल राजकुमार शर्मा ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी रीता शर्मा की हथनेवरा स्थित जमीन को गौतम राठौर ने अपनी पत्नी के नाम की बताकर 30 लाख रुपये में बेच दिया. जबकि वह जमीन किसी और के नाम पर है और उस पर किसी अन्य का कब्जा है.
धोखाधड़ी की जानकारी सामने आने के बाद चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इससे पहले पुलिस ने कई लोगों के बयान दर्ज किए. फिर कोसमंदा गांव के पूर्व सरपंच गौतम राठौर और उनकी पत्नी, जनपद सदस्य शारदा राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t