पेट्रोल कंटेनर ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर फैल गई शराब, आबकारी आरक्षक की मौत, ड्राइवर की हालत नाजुक

A petrol container hits a Scorpio, spilling alcohol on the road, killing an excise constable and leaving the driver in critical condition.

पेट्रोल कंटेनर ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर फैल गई शराब, आबकारी आरक्षक की मौत, ड्राइवर की हालत नाजुक

बेमेतरा : बेमेतरा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30A पर ग्राम जेवरा के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक आबकारी आरक्षक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया. यह हादसा स्कॉर्पियो वाहन और पेट्रोल कंटेनर से टकराने की वजह से हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा आबकारी विभाग की स्कॉर्पियो वाहन में भारी तादाद में शराब लदी हुई थी. राष्ट्रीय राजमार्ग 30A पर ग्राम जेवरा के पास स्कॉर्पियो और पेट्रोल कंटेनर की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में स्कॉर्पियो में सवार एक आबकारी आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि वाहन का ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
बता दें कि हादसे के बाद सड़क पर रखी शराब की सभी बोतलें टूटकर सड़क पर फैल गईं. जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. खबर मिलने के बाद बेमेतरा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t