रिटायर्ड फूड अफसर पर छात्रा से दुष्कर्म और नग्न तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप, पीड़िता ने वापस किए पैसे लेकिन नहीं माना आरोपी

A retired food officer has been accused of raping a student and blackmailing her with nude photographs. The victim returned the money but refused to accept the accusation.

रिटायर्ड फूड अफसर पर छात्रा से दुष्कर्म और नग्न तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप, पीड़िता ने वापस किए पैसे लेकिन नहीं माना आरोपी

रायपुर : आरंग निवासी एक छात्रा ने रायपुर से रिटायर्ड हुए सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे पर उसके साथ दुष्कर्म, अश्लील तस्वीरें खींचकर उनसे ब्लैकमेल करने और शादी का झूठा झांसा देकर लगातार शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरंग थाने में इसकी एफआईआर दर्ज कराई है. आरोपी संजय दुबे के खिलाफ धारा 376 और धारा 506 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. पीड़िता का आरोप है कि रिटायर्ड अधिकारी ने उसे सोशल मीडिया पर फंसाया और उसका शोषण किया.
शिकायत के मुताबिक साल 2019-20 में तब हुई जब संजय दुबे ने फेसबुक के जरिए पीड़िता को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा. जिसके बाद आरोपी ने उसे शादी का प्रस्ताव रखा. जिसे पीड़िता ने उम्र के अंतर को देखते हुए ठुकरा दिया. इसके बाद आरोपी ने अश्लील संदेश भेजने और फोन पर गंदी बातें करने शुरु कर दी.
आरोप है कि संजय दुबे ने पीड़िता को एक महंगा मोबाइल फोन (करीब 21,000 रुपये) तोहफे में दिया और बाद में उसे रायपुर में किराए के मकान या होस्टल में रहने का प्रस्ताव दिया. ताकि वह उससे आसानी से मिल सके. उसने दो लाख रुपए की नकद रकम और एक स्कूटी भी देकर पीड़िता को प्रभावित करने की कोशिश की.
शिकायत में सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि जब पीड़िता ने उसके दबाव में आने से इंकार किया तो संजय दुबे ने आरंग स्थित उसके घर जाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान उसने नग्न तस्वीरें भी खींच लीं और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया या उसकी बात नहीं मानी तो वह उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और समाज में उसकी बदनामी करवा देगा. आरोपी ने यहां तक धमकी दी कि अगर पीड़िता ने शिकायत की तो उसे गोली मारकर सड़क पर फेंक दिया जाएगा.
आरोप है कि मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने आरोपी संजय दुबे और उसके भाई के बैंक खाते में ऑनलाइन 80,000 रुपये वापस भेजे और स्कूटी लौटाने की कोशिश की. लेकिन आरोपी नहीं माना. पीड़िता ने सभी सबूत (स्क्रीनशॉट आदि) के साथ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरु कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
बताया जा रहा है कि संजय दुबे राजधानी के चर्चित खाद्य अधिकारी रहे हैं और अपने कार्यकाल के दौरान कई बार विवादों में घिरे रहे हैं. वे पहले भी दो अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके हैं. पहला मामला रिश्वतखोरी से जुड़ा था. जब उन्हें खाद्य विभाग में पदस्थ रहते रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. उस समय उनका मामला काफी चर्चित रहा था.
दूसरी बार वे महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण सुर्खियों में आए थे. सोशल मीडिया पर उनके विवादित बयान के बाद उनके खिलाफ आईटी एक्ट और धार्मिक भावना आहत करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था.
अब एक बार फिर संजय दुबे गंभीर आरोपों के घेरे में हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने बयान में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जिनकी जांच की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस जल्द ही कोर्ट में प्रगति रिपोर्ट पेश करेगी. आरंग थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है. उन्होंने कहा कि “आरोप बहुत गंभीर हैं. इसलिए जांच प्राथमिकता से की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर ली गई है.”
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि संजय दुबे से जुड़े विवाद पहले भी विभागीय स्तर पर उठ चुके हैं. हालांकि हर बार वे किसी न किसी तरह से बच निकलने में कामयाब रहे. लेकिन इस बार मामला बलात्कार और धमकी से जुड़ा होने की वजह से पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है. राजधानी में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि संजय दुबे का नाम पहले से ही कई संवेदनशील मामलों में सामने आ चुका है. अब यह देखना होगा कि पुलिस जांच में आगे क्या खुलासे होते हैं और आरोपी कब तक गिरफ्त में आता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t