गरियाबंद में खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, इधर मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो हादसों 2 लोगों की मौत

A speeding bike collided with a parked truck in Gariaband here a motorcycle rider was hit hard by an unknown vehicle two accidents 2 people died

गरियाबंद में खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, इधर मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो हादसों 2 लोगों की मौत

बाइक सवार युवक की मौत, खड़े ट्रक से टकराई बाइक

गरियाबंद/झाराबहाल : गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया. घटना देवभोग थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद-देवभोग नेशनल हाईवे 130सी पर ग्राम झाराबहाल के पास ट्रक खराब हालत में खड़ा हुआ था. इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया.। घटना में बाइक सवार युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई. राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान लाटापारा निवासी यशवंत मरकाम के रुप में की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. मृतक के परिजनों को घटना की खबर दी गई.
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का बड़ बेटा था और रोजी मजदूरी कर अपने परिवार चलता था. घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत

अम्बिकापुर : पत्थलगांव से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी. दुर्घटना में गंभीर हुए युवक की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई. खबर पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम भालू पखना रैरुमा निवासी रण कुमार मांझी पिता मान साय मांझी उम्र 30 साल मंगलवार को किसी काम के सिलसिले में पत्थलगांव बाइक से गया था.
शाम को वापस घर लौटने लगा और जैसे ही नंदन झरिया पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा. तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर घटना की जानकारी लगने पर परिजन युवक को पत्थगांव अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने युवक की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. खबर पर पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI