NH-31 पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, शादी की पहली सालगिरह से पहले युवक की मौत, 4 घायल, एक गंभीर, परिवार में पसरा मातम

A speeding car collided with a divider on NH-31, killing a young man before his first wedding anniversary, leaving four injured, one critical, and family in mourning.

NH-31 पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, शादी की पहली सालगिरह से पहले युवक की मौत, 4 घायल, एक गंभीर, परिवार में पसरा मातम

कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतर्रा नेशनल हाइवे-31 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. खैरागढ़ से अंबिकापुर जा रही तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास बिलासपुर-कटघोरा एनएच-31 पर हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग खैरागढ़ से अंबिकापुर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में विजय वर्मा उम्र 29 साल पिता केदार वर्मा, निवासी भवनी, जिला खैरागढ़ की मौत हो गई. विजय की शादी को सिर्फ एक साल ही हुआ था और शादी की पहली सालगिरह से ठीक पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.
इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं. जिनमें तिलेश्वर वर्मा उम्र 32 साल, मकुंदी वर्मा, शोक वर्मा उम्र 49 साल (जामुल भिलाई निवासी) और संजय वर्मा उम्र 35 साल (बोईरडीह निवासी) शामिल हैं. इनमें तिलेश्वर वर्मा की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं. हादसे में घायल लोगों के परिजनों को खबर दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस जगह पर यह हादसा हुआ है. वहां सड़क निर्माण कार्य के चलते डिवाइडर बंद है और इसी वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं. इस जगह पर पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है. लगातार हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस ने एनएच और नाका प्रबंधन को डिवाइडर हटाने का पत्र भेजा था. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t