पराली की आग में जिंदा जली महिला, चारा लेने गई और धुएं से बेहोश होकर खेत में गिरी, 2 घंटे तक जलती रही, गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
A woman burned alive in a stubble fire. She went to collect fodder and fell unconscious in the field, burning for two hours, causing mourning in the village, and police investigating.
बलौदा बाजार : खेत में लगी आग की चपेट में आने से महिला किसान की मौत हो गई. मृतक महिला का नाम प्रभा साहू, उम्र 46 साल था. महिला कसडोल थाना इलाके के सेल ग्राम में रहती थी. हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक खेत में पराली जलाया गया था. महिला जब अपने खेत से पैरा लेने गई तो आग की चपेट में आ गई. खेत में लगी आग से धुंआ भी हो रहा था जिससे उसका दम भी घुट गया. गांव वालों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा किया. पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो पाएगी कि मौत जलने से हुई या फिर दम घुटने से.
घटना की खबर मिलते ही हमारी टीम तत्काल मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दिया है. शुरुआती पूछताछ और जांच में ये बात सामने आई है कि पराली जलाने के दौरान आग फैली और उसकी चपेट में महिला आ गई. पुलिस आग लगने की असल वजह का पता लगा रही हैं. घटना की विस्तृत जांच जारी है.
हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है. रोते बिलखते परिजनों को गांव के लोग सांत्वना दे रहे हैं. पीड़ित परिवार और गांव के लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि प्रभा साहू की मौत हो गई.
पराली जलाने से होने वाले नुकसान
जमीन की मृदा क्षमता होती है प्रभावित
पर्यावरण को होता है नुकसान
जहरीले धुएं से बढ़ती है सांस की बीमारियां
आसपास के खेतों को भी पहुंचता है नुकसान
जहरीले धुंए की चपेट में आने से जीव जंतुओं को भी होता है खतरा
पराली को सड़ाकर अगर उसका खाद बनाया जाए तो पराली का निपटारा आसानी से किया जा सकता है. कई बार किसान चोरी छिपे खेत में पराली जला देते हैं. ऐसे करने से खेत तो खराब होता ही है. खेत में लगी आग से उठी चिंगारी कई बार घरों तक भी पहुंच जाती है. ऐसे में पराली जलाने से बचना चाहिए. कसडोल की घटना से किसानों को सबक लेना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



