सास-ननद के साथ मंदिर में माथा टेकने गई गर्भवती बहू, अचानक बीम गिरने से मची चीख-पुकार, नवविवाहिता की मौत से पसरा मातम
A pregnant daughter-in-law went to the temple with her mother-in-law and sister-in-law to pay obeisance. A beam suddenly fell, causing widespread outcry. The newlywed's death sparked mourning.
कोरिया : छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले के बैकुंठपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. निर्माणाधीन गायत्री मंदिर में बीम गिरने से दबकर गर्भवती महिला की मौत हो गई. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृत महिला के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. यह मामला पटना थाना क्षेत्र के सावारावा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलारो गांव की रहने वाली गर्भवती महिला काजल उम्र 20 साल अपनी सास और ननद के साथ निर्माणाधीन गायत्री मंदिर में दर्शन करने आई थी. अचानक बीम गिर गई. जो सीधे महिला के ऊपर जा गिरी और दबने से महिला की मौत हो गई. बीम गिरते ही पूरे मंदिर में अफरा-तफरी मच गई.
इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हालात को कंट्रोल किया और मंदिर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा.
इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतज़ाम नहीं थे. वहीं लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. तहसीलदार प्रतिक जायसवाल ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.
ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण यह हादसा हुआ है. वहीं पुलिस जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



