रक्षाबंधन पर मायके आई महिला ने महानदी में लगाई मौत की छलांग, रेस्क्यू टीम को मिली दूसरी युवती की लाश, स्कूटी-दुपट्‌टा बरामद

A woman who came to her maternal home on Rakshabandhan jumped to death in the Mahanadi river, the rescue team found the body of another girl, scooty and dupatta recovered

रक्षाबंधन पर मायके आई महिला ने महानदी में लगाई मौत की छलांग, रेस्क्यू टीम को मिली दूसरी युवती की लाश, स्कूटी-दुपट्‌टा बरामद

आरंग : राजधानी रायपुर के ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी पुल से एक शादीशुदा महिला मौत की छलांग लगा दी. खबर मिलते ही आरंग पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंचे. वही गोताखोर की टीम महिला की तलाश कर रही है. लेकिन खोजबिन के दौरान पुलिस को घटना स्थल से कुछ ही दूर पर एक अज्ञात महिला की लाश तैरती मिली है. ये पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह स्वाति त्रिवेदी उम्र उम्र 27 साल रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी. महानदी पुल पर स्कूटी और रेलिंग में दुपट्टा बंधा है. जिससे महिला की नदी  में कूदने की आशंका है. गोताखोर महानदी में महिला की तलाश कर रहे हैं.
लेकिन खोजबिन के दौरान पुलिस को घटना स्थल से कुछ ही दूर पर एक अज्ञात महिला की लाश तैरती मिली है. महिला की लाश 2-3 दिन पुरानी है. मृतिका ने साड़ी पहनी हुई है और बाल सफेद हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव किसी बुजुर्ग महिला का है. फिलहाल शव की पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं गोताखोर अब भी उस महिला की तलाश में जुटे हैं. जिसके पुल से कूदने की खबर पुलिस को मिली थी.
बता दें, आज सुबह ही पुलिस को सूचना मिली कि पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी में बने पुल पर एक महिला की स्कूटी रखी खड़ी है और पुल की रेलिंग पर दुपट्टा बंधा है. आशंका है कि किसी महिला ने पुल से महानदी में छलांग लगा दी है. खबर मिलते ही पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. 
आपको बता दें स्वाति त्रिवेदी की शादी दो साल पहले रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हुई थी. दोनों को ढाई महीने का बच्चा भी है. इस घटना के बाद घर में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस ने बताया कि स्वाती त्रिवेदी को पुल में कूदते किसी ने देखा नहीं है. लेकिन कूदने की आशंका के कारण गोताखोर महानदी में महिला की तलाश में जुट गए. खोजबीन के दौरान किसी अन्य महिला की लाश मिलने से पुलिस भी हैरान है. वहीं स्वाती की तलाश अब भी जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB