अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जमकर किया हंगामा, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

A young man died after receiving an injection in the hospital; family members leveled serious allegations and created a ruckus, and additional police were deployed.

अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जमकर किया हंगामा, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है. चूहा मार दवा खाने के बाद भर्ती हुए 23 साल के युवक की इंजेक्शन देने के कुछ देर बाद मौत हो गई. घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गलत इलाज का आरोप लगाया.
मिली जानकारी के मुताबिक र्ग के सिद्धार्थनगर में रहने वाली मृतक की मां पूजा सूर्या ने बताया कि उनका बेटा प्रभात सूर्या मंगलवार दोपहर चूहा मारने की दवा खाने के बाद अस्पताल लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि रात भर उसकी हालत स्थिर थी और बेटे ने उनसे लगातार बातचीत भी की. लेकिन बुधवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई
परिजनों का आरोप है कि सुबह उल्टी कराने के लिए एक इंजेक्शन दिया गया. इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही प्रभात सूर्या की मौत हो गई. आरोप है कि इंजेक्शन देने वाली महिला स्टॉफ भी मौके से गायब हो गई और डॉक्टर मृतक का सही नाम तक बताने से बचते रहे.
मृतक के भाई निखिल सूर्या और मां पूजा सूर्या ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गलत इंजेक्शन और समय पर सहीं इलाज न मिलने की वजह से प्रभात सूर्या की जान गई. उनका कहना है कि अगर सही इलाज मिलता तो बेटे की जान बच सकती थी.
घटना के बाद अस्पताल में तनाव का माहौल बन गया और OPD सेवाएं प्रभावित हुईं. पूर्व विधायक अरुण वोरा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया. इधर अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया. हालात को कंट्रोल करने के लिए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. अस्पताल प्रबंधन के मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t