राजिम में हादसा, ऑटो को बचाने के चक्कर में घर में जा घुसी तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस, एक बच्ची समेत दो लोग घायल, मचा हड़कंप

Accident in Rajim, a bus full of passengers rammed into a house while trying to save an auto, two people including a girl injured, commotion ensued

राजिम में हादसा, ऑटो को बचाने के चक्कर में घर में जा घुसी तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस, एक बच्ची समेत दो लोग घायल, मचा हड़कंप

गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिले के राजिम में यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस हादसे का शिकार हो गई. यहां तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस घर में जा घुसी. बस में 12 से ज्यादा मुसाफिर सवार थे. हादसे में एक बच्ची सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए है. हादसे से हडकंप मच गया. यह हादसा राजिम महासमुन्द मुख्य मार्ग पर जामगांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजिम महासमुन्द मुख्य मार्ग पर जामगांव में एक तेज रफ्तार ट्रक के सामने अचानक ऑटो आ गई थी. जिसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में जा घुसी और घर को तोड़ते हुए पास कड़ी टाटा मैजिक वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया.
इस हादसे में एक बच्ची सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मुसाफिरों को लेकर थानूजा ट्रांसपोर्ट की बस नम्बर CG06 D 9554 महासमुन्द से छुरा जा रही थी. यात्री बस में 12 से ज्यादा लोग सवार थे. इस दौरान ड्राइवर रवि साहू ने जब तेज रफ्तार में ब्रेक लगाने की कोशिश की तो बस अनियंत्रित हो गई और छोटा हाथी वाहन को टक्कर मारते हुए राजिम-महासमुन्द मुख्य मार्ग पर जामगांव के एक घर में घुस गई. जिससे बस सवार मुसाफिरों में हड़कंप मंच गया. घटना में दो लोग घायल हुए हैं. इसमें एक बच्ची और महिला शामिल हैं. घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI